Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 23 अप्रैल 2023, रविवार
Panchang Today: आज के दिन सिंदूरवर्ण गणेशजी का पूजन करने से सफलता प्राप्त होगी।

Aaj Ka Panchang: आज रविवार और विनायक चतुर्थी है। आज के दिन भगवान सूर्यदेव का पूजन करके आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करने से मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का अभाव दूर होता है। आज पूरे दिन अपने मस्तक और दोनों भुजाओं पर लाल चंदन का तिलक लगाकर रखें। आज विनायक चतुर्थी भी है। आज के दिन भगवान गणेश का पूजन करें। गणेशार्चन करें, इससे संकट दूर होंगे। कार्य सिद्ध होंगे। आज किसी गणेश मंदिर में बैठकर गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें। गणेशजी को दूर्वा और मोदक का नैवेद्य लगाएं। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : वैशाख शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : तृतीया प्रात: 7:46 तक पश्चात चतुर्थी
- नक्षत्र : रोहिणी रात्रि 12:25 तक
- योग : सौभाग्य प्रात: 8:19 तक
- करण : गर प्रात: 7:46 तक
- सूर्योदय : 6:01:28
- सूर्यास्त : 6:48:55
- दिनकाल : 12 घंटे 47 मिनट 27 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 11 मिनट 46 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:05
- चंद्रास्त : रात्रि 10:07
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मेष
- चंद्र राशि : वृषभ
- मंगल : मिथुन में
- बुध : मेष में अस्त पश्चिम में प्रात: 6:55 से
- गुरु : मेष में
- शुक्र : वृषभ में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात- 7:37 से 9:13
- लाभ : प्रात: 9:13 से 10:49
- अमृत : प्रात: 10:49 से दोप 12:25
- शुभ : दोप 2:01 से 3:37
- अभिजित : दोप 11:59 से 12:51
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : साये 6:49 से रात्रि 8:13
- अमृत : रात्रि 8:13 से 9:37
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 5:13 से 6:49
- यम घंट : दोप 12:25 से 2:01
आज विशेष :
- श्री विनायक चतुर्थी
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य देव : श्री सूर्यदेव
- आज का मंत्र : ऊं सूर्याय नम:












Click it and Unblock the Notifications