Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 22 जुलाई 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: शनि की साढ़ेसाती और लघु ढैया जिन लोगों पर चल रहा है वे लोग आज के दिन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन करें। हनुमान बाहुअष्टक का पाठ मंदिर में बैठकर ही करें, या सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। पाठ के दौरान हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक लगा रखें। लोबान की धूप लगाएं और गुड़ चने का भोग हनुमानजी को लगाएं।

इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। घर आकर अपने घर में लोबान की धूप लगाएं और हनुमान जी के चित्र या मूर्ति के समझ मस्तक झुकाएं। यह प्रयोग आपके सारे कष्ट दूर कर देगा और शनि को भी आपके अनुकूल बना देगा।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : प्रथम अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्थी प्रात: 9:25 तक पश्चात पंचमी
- नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी सायं 4:57 तक
- योग : वरियान दोप 1:22 तक
- करण : विष्ट भद्र प्रात: 9:25 तक पश्चात बव
- सूर्योदय : 5:54:43
- सूर्यास्त : 7:11:20
- दिनकाल : 13 घंटे 16 मिनट 37 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 43 मिनट 48 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 9:32
- चंद्रास्त : रात्रि 10:15
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : सिंह, रात्रि 11:40 से कन्या में
- मंगल : सिंह
- बुध : कर्क
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:34 से 9:14
- चर : दोप 12:33 से 2:13
- अमृत : दोप 3:52 से सायं 5:32
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:11 से रात्रि 8:32
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:14 से 10:53
- यम घंट : दोप 2:13 से 3:52
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर
- आज के पूज्य देव : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:












Click it and Unblock the Notifications