Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 20 अगस्त 2024 मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज से भाद्रपद मास प्रारंभ हो रहा है। इस महीने में भगवान कृष्ण और श्रीगणेशजी के पूजन का विधान है। शास्त्रों में भाद्रपद मास में दही का सेवन वर्जित बताया गया है। आज मंगलवार है और माता दुर्गा का दिन है।
इसलिए आज श्रीगणेशजी का पूजन करके माता दुर्गा का पूजन करने से साहस, धैर्य और पराक्रम का संचार होता है। अपने कष्टों के निवारण के लिए आज के दिन से प्रारंभ करके पूरे मास पर्यंत तक श्रीकृष्ण का पूजन और दर्शन अवश्य करना चाहिए।

इससे भौतिक और आध्यात्मिक सुखों की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण को नित्य प्रतिदिन केसर वाले दूध का नैवेद्य लगाना चाहिए।
आज का पंचांग, 20 अगस्त 2024, मंगलवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिाम वाहन शके : 1946
- मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : प्रथमा रात्रि 8:32 तक
- नक्षत्र : शतभिषा रात्रि 3:08 तक
- योग : अतिगंड रात्रि 8:54 तक
- करण : बालव प्रात: 10:14 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 6:06:27
- सूर्यास्त : 6:53:06
- दिनकाल : 12 घंटे 46 मिनट 38 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 13 मिनट 41 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:33
- चंद्रोदय : सायं 7:34
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: सिंह
- चंद्र: कुंभ
- मंगल : वृषभ
- बुध : सिंह, वक्री, अस्त
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:54 से दोप 12:30
- अमृत : दोप 12:30 से 2:06
- अभिजित : दोप 12:04 से 12:55
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:17 से 9:42
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:41 से सायं 5:17
- यम घंट : प्रात: 9:18 से 10:54
आज विशेष :
- भाद्रपद मास प्रारंभ, दही भक्षण त्याग
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:
- प्रदोष काल : सायं 6:53 से रात्रि 9:08












Click it and Unblock the Notifications