Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 जून 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज शनि की साढ़साती वाले जातक किसी भी हनुमान मंदिर में जाएं। हनुमानजी को चमेली के तेल से सिंदूर का चोला चढ़ाएं, हनुमानजी का संपूर्ण श्रंगार करें, बेसन की मिठाई का भोग लगाएं और वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। इसके बाद शनि मंदिर में जाकर शनिदेव के दर्शन करें। शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। आज रात से शनि वक्री भी हो रहा है इसलिए सभी राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

वक्री शनि का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर होगा। शनि 17 जून से 4 नवंबर तक वक्री रहेंगे। इन 141 दिनों में आपको अपने कर्म ठीक रखना है। परनिंदा, दूसरों के धन का हरण, झूठ, निशक्तों पर अत्याचार, दुराचार आदि से बचना है। सभी लोगों से मित्रवत मधुर व्यवहार रखें, सभी से प्रेम करें उनकी सहायता करें, किसी को दुखी न करें।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : चतुर्दशी प्रात: 9:10 तक
- नक्षत्र : रोहिणी सायं 4:24 तक
- योग : शूल रात्रि 1:00 तक
- करण : शकुनी प्रात: 9:10 तक
- सूर्योदय : 5:43:05
- सूर्यास्त : 7:12:03
- दिनकाल : 13 घंटे 28 मिनट 57 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 11 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 6:09
- चंद्रास्त : सायं 6:42
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : वृषभ
- मंगल : कर्क
- बुध : वृषभ
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री रात्रि 10:58 से
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:24 से 9:05
- चर : दोप 12:28 से 2:09
- अमृत : दोप 3:50 से सायं 5:31
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:12 से रात्रि 8:31
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:05 से 10:46
- यम घंट : दोप 2:09 से 3:50
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला
- आज के पूज्य देव : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications