Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 16 नवंबर 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज विनायक चतुर्थी है और आज भगवान विष्णु का भी दिन है। जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है वे आज के दिन गुरुवार का व्रत रखें। पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। पीले वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु का पीले पुष्पों से श्रृंगार कर उन्हें पीली मिठाई का नैवेद्य लगाएं। इससे विवाह की बाधा दूर होगी और शीघ्र ही शुभ सूचना मिलेगी।

जिन दंपतियों को संतान सुख नहीं मिल पा रहा है वे आज के दिन श्रीगणेश की संतान गणपति स्तोत्र के 11 पाठ करें और प्रत्येक गुरुवार को ऐसा करें। इससे संतान सुख प्राप्ति की बाधा दूर होगी।
आज का पंचांग, 16 नवंबर 2023, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : तृतीया दोप 12:34 तक
- नक्षत्र : मूल रात्रि 2:15 तक
- योग : सुकर्मा प्रात: 9:58 तक
- करण : गर दोप 12:34 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 6:41:08
- सूर्यास्त : 5:41:21
- दिनकाल : 11 घंटे 00 मिनट 13 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 00 मिनट 26 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 9:28
- चंद्रास्त : रात्रि 8:11
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : तुला, रात्रि 1:18 से वृश्चिक में
- चंद्र राशि : धनु
- मंगल : तुला, प्रात: 10:45 से वृश्चिक में
- बुध : वृश्चिक
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:49 से दोप 12:11
- लाभ : दोप 12:11 से 1:34
- शुभ : सायं 4:19 से 5:41
- अभिजित : प्रात: 11:49 से दोप 12:33
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 5:41 से 7:19
- चर : सायं 7:19 से रात्रि 8:56
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:34 से 2:56
- यम घंट : प्रात: 6:41 से 8:04
आज विशेष :
- श्री विनायक चतुर्थी
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य : श्री विष्णु भगवान
- आज का मंत्र : ऊं नमो नारायणाय












Click it and Unblock the Notifications