Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 15 मार्च 2023, बुधवार
Panchang Today: आज भैरव पूजा से राहु-केतु से आने वाले कष्ट दूर होते हैं, मां दुर्गा आपकी हर तरह से रक्षा देंगी और आपका मार्ग प्रशस्त करेंगी।

Aaj Ka Panchang: आज अष्टमी तिथि सारे काम अटक से जाते हैं। शत्रु परेशान करते हैं। आपके बनते काम बिगाड़ देते हैं। ऐसे समय में भैरवनाथ की उपासना करने से ऐसे सारे अचानक आने वाले संकटों से निजात मिलती है। आज कालाष्टमी भी है। आज भैरव मंदिर में दर्शन करें, श्रीफल भेंट करें। जो लोग कर सकते हैं वे भैरवनाथ को मदिरा भेंट करें। फिर देखें चमत्कार। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : अष्टमी सायं 6.45 तक
- नक्षत्र : ज्येष्ठा प्रात: 7.32 तक पश्चात मूल दूसरे दिन प्रात: 6.23 तक
- योग : सिद्धि दोपहर 12.51 तक
- करण : बालव प्रात: 7.37 तक
- सूर्योदय : 6.37.06
- सूर्यास्त : 6.34.28
- दिनकाल : 11 घंटे 57 मिनट 21 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 01 मिनट 41 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 11.50
- चंद्रोदय : रात्रि 2.07
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन में
- चंद्र राशि : वृश्चिक प्रात: 7.32 तक पश्चात धनु
- मंगल : मिथुन में
- बुध : कुंभ में अस्त
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मेष में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- लाभ : प्रात: 6.37 से 8.07
- शुभ : प्रात: 11.06 से दोप 12.36
- चर : दोप 3.35 से सायं 5.05
- लाभ : सायं 5.05 से 6.34
शुभ समय रात्रि के
- शुभ : रात्रि 8.05 से 9.35
- अमृत : रात्रि 9.35 से 11.05
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12.36 से 2.05
- यम घंट : प्रात: 8.07 से 9.36
आज विशेष
- आज का शुभ रंग : हरा, काला
- आज के पूज्य देव : श्री भैरव
- आज का मंत्र : ऊं भैरवाय नम:












Click it and Unblock the Notifications