Aaj Ka Panchang 12 March 2024: आज का पंचांग, 12 मार्च 2024, मंगलवार

Aaj Ka Panchang 12 March 2024: मंगलवार कर्ज मुक्ति का दिन होता है, यदि आप पर कर्ज चढ़ता जा रहा है। लाख प्रयास करने के बाद भी आपको अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है तो आप मंगलवार को एक उपाय अवश्य करें।

Aaj Ka Panchang

एक लाल कपड़े पर लाल चंदन से ऊं भूमिपुत्राय ऋण मुक्ताय नम: लिखें और लाल पुष्प से इसका पूजन करके अपनी दुकान के गल्ले या घर में जहां आप अपने आभूषण पैसा आदि रखते हैं उस स्थान पर इस कपड़े को रख दें।

यह पढ़ें: Ramadan 2024 Wishes: 'खुदा आपको बरकत...; अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश

प्रत्येक मंगलवार को इस कपड़े को बाहर निकालकर इसे केसर की धूप दें और पुन: यथास्थान रख दें। ऐसा हर मंगलवार करे रहिए तीन मंगलवार के बाद असर दिखने लगेगा और आप कर्ज मुक्ति की ओर बढ़ने लगेंगे।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : वसंत
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : द्वितीया प्रात: 7:12 तक, पश्चात तृतीया (क्षय)
  • नक्षत्र : रेवती रात्रि 8:28 तक
  • योग : शुक्ल प्रात: 7:52 तक, पश्चात ब्रह्म
  • करण : कौलव प्रात: 7:12 तक, पश्चात तैतिल, परं गर
  • सूर्योदय : 6:39:12
  • सूर्यास्त : 6:33:37
  • दिनकाल : 11 घंटे 54 मिनट 24 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 04 मिनट 39 सेकंड
  • चंद्रोदय : प्रात: 7:55
  • चंद्रास्त : रात्रि 8:50

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : कुंभ
  • चंद्र राशि : मीन, रात्रि 8:28 से मेष में
  • मंगल : मकर
  • बुध : मीन (अस्त)
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : कुंभ
  • शनि : कुंभ, अस्त
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 11:07 से दोप 12:36
  • अमृत : दोप 12:36 से 2:06
  • अभिजित : दोप 12:13 से 1:00

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : रात्रि 8:04 से 9:35

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 3:35 से सायं 5:04
  • यम घंट : प्रात: 9:38 से 11:07

आज विशेष :

  • आज का शुभ रंग : लाल
  • आज के पूज्य : मां दुर्गा
  • आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+