Aaj Ka Panchang: 07 March 2024: आज का पंचांग, 7 मार्च 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang 07 March 2024: भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत मोहक और आकर्षक हैं। उनमें ऐसा आकर्षण है कि हर कोई उनके मोहपाश में बंध जाता है।

श्रीकृष्ण का पूजन करने वालों में भी उनके समान ही गुण आ जाते हैं और वे अत्यंत आकर्षक हो जाते हैं। लोग उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं और उनकी बात मानने लगते हैं।
यदि आप भी श्रीकृष्ण की तरह ऐसा ही चमत्कारिक व्यक्तित्व चाहते हैं तो आज गुरुवार के दिन उनका पूजन करें। श्रीकृष्ण को पीतांबर धारण करवाएं। पीले पुष्पों से उनका श्रृंगार करें। उन्हें इत्र भेंट करें। माखन-मिश्री का नैवेद्य लगाएं और श्रीकृष्ण के विशिष्ट मंत्र क्लीं कृष्णाय नम: का जाप करें। फिर देखिए कैसे आपके व्यक्तित्व में श्रीकृष्ण की तरह आकर्षण पैदा होता है।
आज का पंचांग, 7 मार्च 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : फाल्गुन कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : द्वादशी रात्रि 1:19 तक
- नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा दोप 1:02 तक
- योग : वरियान प्रात: 8:22 तक, पश्चात परिघ
- करण : कौलव दोप 2:50 तक, पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 6:43:46
- सूर्यास्त : 6:31:37
- दिनकाल : 11 घंटे 47 मिनट 50 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 11 मिनट 15 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 3:19
- चंद्रोदय : प्रात: 5:10 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ
- चंद्र राशि : मकर
- मंगल : मकर
- बुध : मीन में प्रात: 9:36 से (अस्त)
- गुरु : मेष
- शुक्र : कुंभ में प्रात: 10:46 से
- शनि : कुंभ, अस्त
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 11:09 से दोप 12:38
- लाभ : दोप 12:38 से 2:06
- शुभ : सायं 5:03 से 6:32
- अभिजित : दोप 12:14 से 1:01
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 6:32 से रात्रि 8:03
- चर : रात्रि 8:03 से 9:34
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:06 से 3:35
- यम घंट : प्रात: 6:44 से 8:22
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, क्रीम, सफेद
- आज के पूज्य : श्री कृष्ण
- आज का मंत्र : क्लीं कृष्णाय नम:












Click it and Unblock the Notifications