Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 जून 2023, रविवार
Panchang Today: सत्यनारायण कथा व्रत से जीवन में सदाचार,सात्विकता का आगमन होता है इससे धर्म,अर्थ, काम और मोक्ष की पूर्ति होती है।

Aaj Ka Panchang: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा है। इसे जेठी पूर्णिमा भी कहा जाता है। आज के दिन भगवान सत्यनारायण का व्रत-पूजन किया जाता है। आज विधि विधान से भगवान सत्यनारायण का व्रत करें, पूजन करें, किसी पंडित से सत्यनारायण कथा करवाएं तो अति उत्तम रहेगा। कथा सुनने के बाद हवन करवाएं और आरती का प्रसाद वितरण करें और प्रसाद ग्रहण करें। जिस कामना की सिद्धि के लिए कथा करवाएंगे वह अवश्य पूरी होगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : पूर्णिमा प्रात: 9:10 तक
- नक्षत्र : ज्येष्ठा रात्रि 3:21 तक
- योग : सिद्ध प्रात: 11:57 तक
- करण : बव प्रात: 9:10 तक पश्चात बालव
- सूर्योदय : 5:42:31
- सूर्यास्त : 7:07:33
- दिनकाल : 13 घंटे 25 मिनट 01 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 34 मिनट 54 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:09
- चंद्रोदय : सायं 7:37
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृषभ
- चंद्र राशि : वृश्चिक, रात्रि 3:21 से धनु में
- मंगल : कर्क
- बुध : मेष
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:23 से 9:04
- लाभ : प्रात: 9:04 से 10:44
- अमृत : प्रात: 10:44 से 12:25
- शुभ : दोप 2:06 से 3:46
- अभिजित : प्रात: 11:58 से 12:52
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:08 से रात्रि 8:27
- अमृत : रात्रि 8:27 से 9:46
- चर : रात्रि 9:46 से 11:06
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 5:27 से 7:08
- यम घंट : दोप 12:25 से 2:06
आज विशेष :
- जेठी पूर्णिमा व्रत
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य देव : श्री सत्यनारायण
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय












Click it and Unblock the Notifications