Ank Jyotish Rashifal 9th July: मूलांक 5 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 9 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन संभलकर चलने का है। कोई धोखाधड़ी कर सकता है। धन को लेकर सतर्क रहें। अपन ही धन लेने में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। व्यर्थ की दौड़भाग रहेगी। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए घोसले का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज आपको अहंकार का त्याग करना होगा वरना लोग आपसे दूर हो जाएंगे। अपने कार्य स्वयं पूरे करें, दूसरों के भरोसे न छोड़ें। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।
- रेमेडी : कबूतरों को दाना डालें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आलस्य का त्याग करें और काम में जुट जाएं। किसी भी बात का अधिक तनाव नहीं लेना है वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन के मामले निपटेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : पौधों की सेवा करें, जल डालें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज अपने कार्य ठीक से करें। निवेश के लिए दिन ठीक है। संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम निपटेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्राएं करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। नए कार्य शुरू करेंगे। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंधन करें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जनम दिनांक 5, 14, 23
आज दिन शुभ है। मिले अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी में लाभ होगा, व्यापार में नए कार्य जोड़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध मिल सकते हैं। धन की आवक अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का ददिन संतुलित रहेगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे। नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी आएंगे। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। धन का आगमन होगा और खर्च भी उसी अनुपात में हो जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : मछलियों को आटे की गोलियां डालें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन थकाऊ रहेगा। व्यर्थ की दौड़भाग में समय खर्च होगा। शारीरिक रूप से कमजोर अनुभव करेंगे। धन की कमी हो सकती है। पारिवारिक सहयोग से कोई बड़ा निर्णय लेने में सफल हो पाएंगे। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। करियर में बदलाव हो सकता है।
- रेमेडी : प्यासों के लिए पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन शुभ है। आज कुछ ऐसे काम होंगे जिन्हें पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। नौकरी में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। नए अवसर भी आएंगे। व्यापार में समय अनुकूल रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
- रेमेडी : काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज संभलकर रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। इससे संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी भी मामले में धैर्य और संयम का परिचय दें। आर्थिक मामले सुखद होंगे। संपत्ति-वाहन खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए प्रेम संबंध मिलेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
- रेमेडी : पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications