Ank Jyotish Rashifal 7th May: मूलांक 5 को मिल सकते हैं पुराने मित्र, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology : आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 7th May

Ank Jyotish 2023: आज 7 मई 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। केतु और सूर्य की युति से आज ग्रहण दोष बन रहा है। इसलिए जिन लोगों के मूलांक और भाग्यांक 7 और 1 हैं वे आज थोड़ा संभलकर रहें। कार्य करें लेकिन अच्छी तरह सोच-विचार कर ही करें। सम्मान को ठेस पहुंचने वाले काम हो सकते हैं। अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आप जो भी काम करें उसमें परिवार के वरिष्ठजन का मार्गदर्शन अवश्य लें। पैसों के मामले में सतर्क रहें, कोई धोखाधड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापारी वर्ग निवेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट लग सकती है।

  • रेमेडी : अपने जेब में लाल रूमाल रखकर बाहर निकलें।
  • लकी नंबर : 1,4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आप पर आलस्य हावी रहेगा। काम करने में मन नहीं लगेगा। चिड़चिड़ाहट रहेगी। परिवार में अनबन हो सकती है। जॉब में उठापटक हो सकती है। बिजनेस शिथिल रहेगा। दिन समाप्त होते-होते कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन का आगमन होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज पर हरे पेन से अंक 20 लिखकर जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन ठीक नहीं है इसलिए प्रत्येक कार्य करने में सतर्क रहें। आप किसी की धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। धन के मामले में सतर्क रहें। पैसा उधान न दें, न लें। जॉब और बिजनेस ठीक-ठाक चलेगा। काम में मन भी लगेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज जेब में पीला रूमाल रखकर घर से निकलें काम बनेंगे।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज थोड़ी मतिभ्रम रहेगी। कोई निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। विशेषकर आर्थिक मसले उलझेंगे। आज कहीं पैसों का निवेश न करें तो ठीक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा किंतु प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। जॉब में बदलाव हो सकता है।

  • रेमेडी : काले रंग के कागज पर सिल्वर पेन से 22 अंक लिखकर जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है। काम धीमी गति से चलेंगे लेकिन नुकसान नहीं होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जॉब में संतुष्टि रहेगी, बिजनेस में प्रयास सफल होंगे। पैसा आएगा किंतु खर्च भी भारी मात्रा में होगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : हरे कागज पर हरे पेन से ही अंक 7 लिखकर जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन दौड़धूप वाला रहेगा। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा रहेगी। अंकों का इशारा है कि आज आप रिश्तों को महत्व दें। परिवार के सुख-दुख में भागीदारी करें। जॉब और बिजनेस सामान्य रहेंगे। पैसों की कमी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : सफेद कागज पर लाल रंग के पेन से अंक 15 लिखकर जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ है। सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। मन भी प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोग रहेगा। नए जॉब ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में उन्नति होगी। पुराने मित्र मिलेंगे। यात्रा और पर्यटन की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और दांपत्य सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : सफेद कागज पर काले रंग के पेन से अंक 25 लिखकर शर्ट के जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

भटकाव वाला दिन है। बड़े काम अटक सकते हैं। आर्थिक कार्य करने के लिए सही निर्णय लेने की जरूरत है। अचानक कुछ बड़ी घटनाओं की सूचना मिल सकती है। व्यापार में संतुलन बनाकर रखना होगा। जॉब छोड़ना पड़ सकता है। विवादित स्थिति बनेगी।

  • रेमेडी : नीले कागज पर नीले पेन से अंक 17 लिखकर पेंट की जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन तो ठीक है लेकिन दूसरों के साथ किया गया आपका व्यवहार मुसीबत में डाल सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन का सम्मान करें, व्यर्थ खर्च न करें। प्रेम और दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : लाल कागज पर गोल्डन रंग के पेन से अंक 27 लिखकर जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+