Ank Jyotish Rashifal 4rth July: मूलांक 7 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 4 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए दौड़भाग वाल रहेगा। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने का है। किसी की बातें आपका दिल दुखा सकती हैं। आपमें किसी बात को लेकर क्रोध रहेगा। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। पैसों की बचत नहीं होगी, पैसा आएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आप थोड़ा विचलित रह सकते हैं। काम अटकने से मन उदास रहेगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखना आवश्यक है। बिना सोचे समझे निवेश न करें। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन उत्तम है। कार्य पूरे होंगे किंतु इसमें किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके अनुकूल स्थितियां रहने वाली हैं। कार्य में बदलाव करना चाहें तो कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। धन का आगमन होगा। संपत्ति खरीदने के योग हैं।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपको एक बात का ध्यान रखना है कि किसी बात का तनाव नहीं लेना है। इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई काम न हो पाए तो चिंता न करें। नौकरी में ठहराव रहेगा, बिजनेस में सामान्य स्थितियां रहेंगी। परिवार में साथ तालमेल ठीक रहेगा। दांपत्य सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सामान्य है। कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं होगी और न ही कोई नुकसान होगा। अपनी वाणी का प्रभाव पैदा करें। लोग आपकी बात मानेंगे। सही समय पर लिया गया निर्णय सफल होगा। विवाह की बात बन सकती है। घर में मांगलिक प्रसंग आएगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलम लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज थोड़ी दौड़भाग रह सकती है। कार्य आसानी से नहीं होंगे। परिवार के साथ तालमेल बनाने में परेशानी आएगी। दांपत्य जीवन में संघर्ष बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। फंसा पैसा आ सकता है। भूमि, संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति संभव हो पाएगी।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन शुभ है। कार्य तेजी से होंगे और कुछ काम तो ऐसे हो जाएंगे जो लंबे समय से अटके हुए थे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर मनमुताबित बदलाव कर पाएंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य में चल रहा टकराव दूर होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज जो भी काम करें उसमें परिवार के अनुभवी और वरिष्ठों की सलाह अवश्य लें। नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। धन का आगमन होगा और कार्य कुशलता से पूरे होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा किंतु आप स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज चंदन घिसकर उसका तिलक करें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन उन्नतिदायक है। भाग्य का साथ मिलने से अनेक काम सुगमतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ साझेदारी में नए काम प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications