Ank Jyotish Rashifal 31st January 2024 : मूलांक 1 वाले रहेंगे बहुत खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 31st January 2024 : आज 31 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक भी 4 है जिसका स्वामी राहु है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए भटकाव वाला रहेगा। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 4, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपका दिन थोड़ा गड़बड़ रह सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से विवाद होने के कारण मानसिक कष्ट होगा। धन की कमी होने से बड़े काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी और व्यवसाय सामान्य रूप से चलते रहेंगे।
- रेमेडी : आज मनी प्लांट का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपका दिन अव्यवस्थित सा रहेगा। कोई काम ठीक तरीके से नहीं होगा, इसलिए सलाह है कि आज शांत बैठें। किसी भी काम को करने की जल्दबाजी न करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। नौकरी ठीक से करें।
- रेमेडी : आज आंकड़े के पौधे में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप किसी बात को लेकर चिंता में रहेंगे। मानसिक रूप से तनाव महसूस होगा। शारीरिक शिथिलता हावी रहेगी। नौकरी में बदलाव होने से दुखी रहेंगे। व्यापार भी ठीक से नहीं चलेगा। नए काम प्रारंभ करें कुछ लाभ होगा। धन आएगा और खर्च होगा।
- रेमेडी : आज केले के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपकी निर्णय क्षमता कमजोर रहेगी इसलिए बड़ा निर्णय टालें या परिवार के अनुभवी लोगों की सहायता लें। पैसा आएगा और उसी अनुपात में खर्च भी होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ाएगा। नौकरी में जैसा चल रहा है चलने दें। किसी पर हावी होने का प्रयास न करें।
- रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने का प्रयास करें। किसी से व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। कोई काम जल्दबाजी में न करें। जीवनसाथी या प्रेमी पार्टनर से टकराव होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज खर्च में थोड़ी कमी आएगी। पैसों का निवेश करने की योजना बनेगी।
- रेमेडी : आज आम के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मसले सुलझेंगे और आपके काम सुगमता से होंगे। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। परिवार के साथ धार्मिक पर्यटन का अवसर आएगा। सेहत में सुधार आएगा। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। युवाओं को जॉब ऑफर मिलेंगे।
- रेमेडी : आज गुलाब के पौधे लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपके काम अटके रहेंगे इसलिए जबर्दस्ती पूरे करने के प्रयास न करें। व्यर्थ में धन और समय की बर्बादी होगी। भाई-बहनों से टकराव होगा। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में विपरीत परिस्थितियां बनेंगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे।
- रेमेडी : आज मैदानी घास को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन कुछ बातों में मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। मित्रों से साझेदारी में कोई काम चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है किंतु सलाह है कि नए काम आज प्रारंभ न करें। प्रेमी-प्रेमिका को दुराव छिपाव नहीं करना है अन्यथा संबंध टूट जाएंगे। धन आएगा।
- रेमेडी : आज शमी का पौधा घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता रखनी होगी। खानपान नियंत्रित रखेंगे तो ठीक रहेंगे। पैसा आएगा और उसके निवेश से आय अर्जित करेंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने वाला है। व्यापार ठीक चलेगा, आगे बढ़ेंगे।
- रेमेडी : आज खैर के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications