Ank Jyotish Rashifal 30th July : मूलांक 7 वालों के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 3oth July: आज 30 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन विशेष है। कुछ बड़े काम हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। नए कार्य करने के प्रति उत्साहित रहेंगे। पैसों का आगमन होगा। नौकरी में बदलाव हो सकते हैं। स्थानांतरण के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। प्रेम मजबूत होगा।

  • रेमेडी : आज किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन श्रेष्ठ है। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आजीविका के साधनों में उन्नति होगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक मामले लाभ देंगे। संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज किसी स्त्री को मिठाई खिलाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सामान्य है। सभी कार्य समय पर होंगे। करियर में उन्नति होगी। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक दृष्टि से उन्नति होगी। मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। युवाओं को नई नौकरी के ऑफर मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन तंगी हो सकती है।

  • रेमेडी : आज गरीबों को पीले फलों का वितरण करें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन उन्नतिदायक है। साझेदारी में काम प्रारंभ करेंगे। पुराने व्यापार ठीक चलेंगे। आर्थिक मसलों पर अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। संपत्ति के मामलों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा।

  • रेमेडी : आज कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज के दिन अवसर मिलेंगे। स्थितियां आपके पक्ष में होने वाली हैं। बिगड़े हुए संबंध सुधरने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। मानसिक शांति होगी। दौड़भाग में कुछ रहत रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य में टकराव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पके हुए चावल भेंट करें।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन शुभ है। आपके सारे अटके हुए काम हो जाएंगे। किसी अनुभवी का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। भूमि, संपत्ति की प्राप्ति होगी। शारीरिक रोग कम होंगे और पैसों की बचत होने लगेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज किसी कन्या को खीर बनाकर खिलाएं।
  • लकी नंबर : 6, 7
  • मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन उत्तम रहेगा। सभी काम आसानी से हो जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। करियर में ग्रोथ मिलेगी। धन का आगमन होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी।

  • रेमेडी : आज काली गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन अत्यंत विशेष है। अनेक बिगड़े काम बन जाएंगे। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी और जॉब के भी नए ऑफर मिलने वाले हैं। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। धन लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।

  • रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन अत्यंत शुभ है। नए-नए कार्यों और साधनों से धन अर्जित करेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। जीवन की दौड़भाग थमेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। करियर में उन्नति होगी। सभी से बिगड़े संबंध सुधरेंगे।

  • रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+