Ank Jyotish Rashifal 30th June: मूलांक 1 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal:आज 30 जून 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 30th June:

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन शुभ है। दिन संयम, धैर्य और शांति से बीतेगा। कार्य प्रगति से चलेंगे। धन की आवक होने के साथ खर्च भी होगा। कुछ मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं इसलिए उन्हें वक्त दें। परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन सामान्य रहेगा। एक तय गति से काम चलते रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सही निर्णय ले पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाए रखें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। नए कार्य-व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। भूमि, संपत्ति के कार्य आसानी से होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नए प्रेम प्रस्ताव आज मिल सकते हैं।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सामान्य गति से चलता रहेगा। कुछ विशेष उपलब्धि नहीं मिलने वाली। स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक संकट आ सकता है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज चमेली का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है। अपने कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़ें। मानसिक भ्रम की स्थिति में न रहें। किसी निर्णय में उलझन हो तो परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें। धन की आवक होगी साथ ही खर्च भी होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा।

  • रेमेडी : आज जैस्मीन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

मन ठीक रहेगा। अटके काम हो जाने से उत्साह से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी में बदलाव मनमुताबिक हो सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। परिवार के साथ यात्राएं करेंगे।

  • रेमेडी : आज लेमनग्रास का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। परिवार के कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव महसूस होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वयं का स्वास्थ भी देखें।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन लाभदायक है। पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। धन की आवक होगी जिससे अटके हुए काम बनने लगेंगे। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने वाली है। नई नौकरी के प्रस्ताव आएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

  • रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। धन की आवक अच्छी होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मानसिक उलझनें दूर होंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। नौकरी और व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 8

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+