Ank Jyotish Rashifal 27th July : मूलांक 7 का दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 27th July: आज 27 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। इसलिए यदि कोई परेशानी आए तो परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। व्यापार में ठहराव अनुभव होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा किंतु मित्रों से संबंध खराब हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का दान करें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आप कामों को गति देने का प्रयास करेंगे किंतु अधिक सफलता मिल नहीं पाएगी। आर्थिक जरूरत महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। नौकरी में स्थितियां यथावत रहेंगी। साझेदारी में आज कोई काम प्रारंभ न करें।

  • रेमेडी : आज किसी ब्राह्मण को चावल का दान करें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन सामान्य रहेगा। कार्य धीमी गति से होंगे। किसी बात पर मन में क्रोध और चिंता रहेगी। धैर्य और संयम रखना होगा। वाणी खराब न होने दें। नौकरी या व्यापार में शिथिलता अनुभव होगी। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज चने की दाल का दान करें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आपके कार्यों को आगे बढ़ाने का दिन है। प्रयास करें सफलता मिलेगी। भूमि, संपत्ति के अटके काम आज बन सकते हैं। मानसिक चिंताएं कुछ कम होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धन उधार देने से बचें, फंस सकता है।

  • रेमेडी : आज काले तिल किसी शनि मंदिर में दान करें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य गति से चलता रहेगा। कुछ काम बनेंगे कुछ अटक सकते हैं। धन की आवक होगी किंतु खर्च भी उसी अनुपात में हो जाएगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में नए कार्य साथ में जोड़ सकते हैं।

  • रेमेडी : आज खड़े मूंग का दान करें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी के भी प्रति दुर्वचन न बोलें। आर्थिक संकट आ सकता है। अचानक बड़ी धनराशि की जरूरत लग सकती है। मन में किसी बात की उलझन हो सकती है। मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज दही का दान किसी शिव मंदिर में करें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन शुभ है। आपके कुछ काम दूसरों की मदद से पूरे हो जाएंगे। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापारिक अनुबंध होंगे। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा।

  • रेमेडी : आज उड़द की दाल का दान किसी गरीब को दें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज दिन अनुकूल है किंतु कुछ पुराने कामों को लेकर दौड़भाग हो सकती है। मन में उत्साह रहेगा, आत्मविश्वास के कारण अनेक काम बन जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी के नए ऑफर आ सकते हैं। व्यापारिक कार्य तेजी से होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होगा।

  • रेमेडी : आज काले उड़द का दान शनि मंदिर में करें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन उत्तम है। ऊर्जावान बने रहेंगे। मन में किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है किंतु माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से वह दूर हो जाएगी। आर्थिक लाभ होगा, भूमि, संपत्ति के काम तेजी से होंगे। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज सेब का दान किसी गरीब को दें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+