Ank Jyotish Rashifal 25 August: मूलांक 1 वाले रखें ख्याल, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 25th August: आज 25 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन दौड़भाग वाला रहने वाला है। मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन ठीक नहीं है। आप थोड़ा विचलित रह सकते हैं। कुछ करीबी लोग आपसे गुस्सा हो सकते हैं। कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पैसों की आवक कम रहेगी। निवेश में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंध सहयोगी रहेंगे।
- रेमेडी : आज लाल मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन चिंता और कुछ मानसिक परेशानियां दे सकता है। कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। आज अनेक माध्यमों से धन आने के योग बनेंगे। व्यापार में उन्नति हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज शिवलिंग पर चावल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सामान्य है। कुछ कामों को गति तो मिलेगी किंतु मुकाम पर पहुंच नहीं पाएंगे। कोई करीबी व्यक्ति काम अटका सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहेंग। नया निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज चने की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन उठापटक वाला है। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। कुछ बातों पर सहमति नहीं बन पाएगी। आपके कार्य को सराहना कम मिलेगी इसलिए क्रोध न करें, धैर्य रखें। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ रहेगी। धन की आवक बाधित रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज मूंग मोगर की दाल किसी शिव मंदिर में अर्पित करें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सामान्य है किंतु कुछ काम अटक सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। व्यापार में लाभ कम होगा किंतु नुकसान में नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खानपान में सतर्कता बरतें। मानसिक रूप से विचलित न हो इसलिए ध्यान करें।
- रेमेडी : आज खड़े मूंग शिव मंदिर में अर्पित करें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज सावधान रहने वाला दिन है। आपका कोई काम आपका मित्र ही बिगाड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों को उच्चधिकारियों से टकराव हो सकता है। पारिवारिक सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज केसर रंगे चावल शिवजी को भेंट करें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन मिलाजुला है। पारिवारिक विवाद हल हो जाएंगे। दांपत्य जीवन का मनमुटाव दूर होगा। माता-पिता के साथ यात्रा पर जाने का योग बनेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन आने के मार्ग खुलेंगे।
- रेमेडी : आज उड़द की दाल शिवजी को अर्पित करें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य रहेगा। आज जो काम हाथ में लेंगे वो पूरा होगा लेकिन किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। समय का भरपूर लाभ मिलेगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलने वाले हैं। बाहरी जीवन में किसी दूसरे के काम में टांग अड़ाने का प्रयास न करें।
- रेमेडी : आज काले उड़द किसी शिव मंदिर में दान करें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन कुछ मामलों में ठीक है। अपने काम स्वयं करें, दूसरों के भरोसे न छोड़ें। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है, संपत्ति के काम आसानी से होंगे।
- रेमेडी : आज मसूर की दाल शिव जी को अर्पित करें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications