Ank Jyotish Rashifal 23rd May: मूलांक 9 वालों को मिलेगा सुख , जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 2 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 23rd May

Ank Jyotish Rashifal: आज 23 मई 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
दिन सामान्य है। कार्य शिथिल रहेंगे। पैसों की कमी महसूस होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरीपेशा को तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। व्यापारियों का कार्य मंद गति से चलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर करें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन सामान्य है किंतु दौड़भाग अधिक करनी होगी। परिवार का सहयोग रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च अधिक हो जाएगा। मानसिक और शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। पैसों की कमी महसूस होगी। नौकरीपेशा को उन्नति होगी। व्यापार सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : सफेद चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

पारिवारिक मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। यात्राएं करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से उत्साहजनक समाचार मिलेगा। धन की आवक होगी। अनेक माध्यमों से लाभ होगा। संपत्ति वाहन खरीदी के योग हैं। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिल सकता है।

  • रेमेडी : अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

कामों को पूरा करने के लिए दौड़भाग अधिक रहेगी। कई कार्य अटक भी सकते हैं। घर-परिवार के कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा का कार्य ठीक चलेगा, व्यापारी लाभ में रहेंगे। पैसों की आवक होगी किंतु खर्च भी उसी अनुपात में हो सकता है।

  • रेमेडी : चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारी नए अनुबंध करेंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा और आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। नए लोगों से मित्रता होगी। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज कार्यों को अपने मुताबिक करवाने में पसीने छूट सकते हैं। लोग आपकी बात नहीं मानेंगे। धन तंगी महसूस होगी। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। हालांकि परिवार का सहयोग रहने से राहत अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज धन लाभ खूब होने वाला है। नौकरीपेशा के कार्य में बदलाव हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। खानपान में सतर्कता रखें। परिवार में सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में टकराव होगा।

  • रेमेडी : भस्म का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन मंगलमय है। सोचे और शुभ किए गए सभी कार्य पूर्ण होने के योग हैं। नए लोगों से भेंट होगी जो व्यापारिक लाभ देंगे। नए अनुबंध होंगे। नौकरीपेशा के कार्य में बदलाव हो सकता है। पारिवारिक सपोर्ट रहेगा। यात्राएं और पर्यटन का अवसर भी आएगा।

  • रेमेडी : केसर का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का पूरा दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। जो कार्य शुरू करेंगे वो पूरा अवश्य होगा। अंकों का संकेत है कि आज आपके पास धन की आवक अच्छी होने वाली है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+