Ank Jyotish Rashifal 16th May: मूलांक 3 वालों को मिलेगा सुख , पढ़ें अंक राशिफल

Numerology : आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 16th May:

Ank Jyotish Rashifal: आज 16 मई 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सूर्य और केतु के प्रभाव वाला रहेगा। आज आपको सम्मान, प्रतिष्ठा तो मिलेगी किंतु कुछ मामलों में सतर्कता बरतते हुए काम करना है। मूलांक के मित्र अंकों के लिए दिन शुभ जाने वाला है किंतु शत्रु अंक वालों के रिश्तों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन सामान्य है। भटकाव और भ्रमित रहेंगे, कार्य बनते-बनते बिगड़ जाएंगे, कार्य को करें या न करें दुविधा रहेगी इसलिए आज कार्यों को कल पर टाल दें। धैर्य रखें। पैसों की तंगी महसूस होगी। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : लाल रंग की शर्ट पहनें, या रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

समय सामान्य है। आज कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं होने वाली। धन और समय दोनों का अपव्यय होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से शिथिल महसूस करेंगे। पारिवारिक सहयोग रहेगा। कार्यस्थल पर महत्व मिलेगा। नए व्यापार शुरू कर सकते हैं।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक मस्तक पर करें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज समय का लाभ मिलता दिख रहा है। निवेश के लिए दिन शुभ है। भूमि, भवन सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक रूप से शांत अनुभव करेंगे। शारीरिक रोग कम होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरी में लाभ के अवसर आएंगे।

  • रेमेडी : लाल तिकोना कागज पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 2

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन उल्लासपूर्ण व्यतीत होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, ऊर्जावान महसूस करेंगे, धन का आगमन होगा और उससे भौतिक सुखों में वृद्धि कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

  • रेमेडी : लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन सामान्य है। आज आलस्य का त्याग करना होगा। कार्यों को गति देने का प्रयास करें। जॉब में मुश्किल आ सकती है लेकिन व्यापार में दिन पक्ष में रहेगा। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। आज परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : तांबे का छल्ला दिनभर पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज कार्य धीमी गति से होंगे। आज कर्ज लेने से बचें, पुराना कर्ज चुकाने का प्रयास करें। धन संबंधी कार्यों में सतर्कता रखनी होगी। मानसिक और शारीरिक रूप से शिथिल महसूस करेंगे। नौकरी में दिक्कत आ सकती है। व्यापार में अधीनस्थों से विवाद होगा।

  • रेमेडी : लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ है। कार्य तेजी से होंगे। पैसों का आगमन होगा, भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होगा। जॉब में बदलाव के संकेत हैं, व्यापार में नए अनुबंध होंगे। प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतें। संतान पक्ष की ओर से उत्साहजनक समाचार प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : लाल रंग के कपड़े पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सतर्क रहें। किसी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों से अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन में कष्ट आ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। वाहन से सावधानी रखनी होगी।

  • रेमेडी : लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

घर परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक चिंता दूर होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी, नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

  • रेमेडी : लाल रंग का तिकोना कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+