Ank Jyotish Rashifal 16th August: मूलांक 8 वालों के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 16th August: आज 16 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन उलझनभरा और काम अटकाने वाला रहेगा। मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन उलझनोंभरा रहेगा। बाहरी और पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। इससे मानसिक तनाव भी होगा और चिंता भी रहेगी। आर्थिक परेशानी दूर होगी किंतु खर्च भी अधिक मात्रा में होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य में बदलाव होगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज कार्य धीमी गति से होंगे। कई काम तो अटके ही रहेंगे। इससे मानसिक तनाव महसूस होगा। मित्रों के साथ संबंध बिगड़ेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा और प्रेम में वृद्धि होगी। आजीविका के साधनों में उन्नति और बढ़ोतरी होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज दिन परेशानियोंभरा रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद लोगों से होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम को अच्छा प्रतिसाद नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। धन की तंगी महसूस होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता हे। दांपत्य में प्रेम बढ़ने वाला है।

  • रेमेडी : आज पीले चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज काम पूरे होने में संदेह रहेगा। विशेषकर सरकारी सेवा क्षेत्रों से जुड़े काम अटक सकते हैं। धन को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। निवेश की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा ठहरें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी से विवाद होगा।

  • रेमेडी : आज तुलसी की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है किंतु कुछ कामों को लेकर भागदौड़ हो सकती है। आर्थिक मामले फंस सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। रोगों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। दांपत्य में मधुरता बनी रहेगी। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज फिरोजा की माला पहनें या एक रत्न धारण करें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन उलझनों भरा रहेगा। व्यर्थ की दौड़भाग रहेगी। काम अटके रह सकते हैं। दिमाग में भ्रम की स्थिति रहेगी। कोई निर्णय ठीक से नहीं ले पाएंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। दिन समाप्त होते-होते कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन सामान्य है। सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किंतु वो काम अटक सकते हैं जो आपने दूसरों के भरोसे छोड़ रखे हैं। परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यर्थ की दौड़भाग थमेगी।

  • रेमेडी : आज लहसुनिया रत्न धारण करें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन शुभ है। आर्थिक लाभ उत्तम होने वाला है। फंसा हुआ धन लौट आएगा। कार्य तेज गति से होंगे। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति हो सकती है। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। प्रेमी-प्रेमिका साथ में वक्त बिताएंगे।

  • रेमेडी : आज नीलमणि की माला धारण करें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा किंतु अपने अहंकार का त्याग करना होगा। लोगों से मित्रवत पेश आएं लाभ होगा। आर्थिक और सांपत्तिक योग आज उत्तम है। इनसे जुड़े काम तेज गति से होंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम संबंधों में लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज मूंगे की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+