Ank Jyotish Rashifal 15th June: मूलांक 1 को मिलेगा सम्मान, जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7 हैं।
Ank Jyotish Rashifal: आज 15 जून 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपके प्रभावित रहेंगे और आपका अनुसरण करेंगे। कार्यस्थल पर स्थितियां अच्छी बनेगी। पारिवारिक माहौल सुखद होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके उत्थान और उन्नति का रहेगा। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होने वाली है। धन संपदा का आगमन होगा। पुराने समय से अटके काम आज बन सकते हैं। परिवार और मित्रों का पूरा सपोर्ट रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहा टकराव दूर होने के आसार हैं।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन शुभ है। सोचे काम पूरे हो जाएंगे। कुछ नए कार्यों में आज हाथ आजमा सकते हैं, किंतु उनका लाभ भविष्य में ही मिलेगा। आर्थिक संकट कम होगा, धन आने के योग हैं। प्रेम और दांपत्य में प्रगाढ़ता आएगी। शारीरिक-मानसिक रूप से आज स्वस्थ अनुभव करेंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक और कंठ पर करें।
- लकी नंबर : 3, 1
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपकी वाणी का प्रभाव सर्वत्र दिखाई देगा। आप जो कहेंगे वो लोग मानेंगे और आपको महत्व देंगे। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके अनुकूल बनती दिख रही है। पारिवारिक टकराव दूर होगा। मित्रों के साथ यात्राओं पर जाने के योग हैं। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर करें।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य है, कुछ काम बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में मांगलिक प्रसंग आएंगे। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। पारिवारिक यात्राएं हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य है। अनेक कार्य तो बन जाएंगे किंतु कुछ धन की तंगी के कारण अटक सकते हैं। हालांकि दिन समाप्त होते-होते कोई बड़ा काम बन सकता है। नौकरी में उन्नति की सूचना मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है। थोड़ा भटकाव और मानसिक भ्रम की स्थिति रहेगी। नौकरी-कारोबार में ठहराव महसूस होगा। कुछ नया करने का प्रयास करें सफलता मिलने के चांस हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपका दिन यात्राओं भरा रह सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक कलह हो सकती है। दांपत्य में टकराव होगा। प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर लाभ की स्थिति में रहेंगे। स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। बिगड़े काम बनाने वाला दिन है आपका, धन संपदा को लेकर लाभ होगा। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। मानसिक शांति अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव करना चाहें तो कर सकते हैं। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications