Ank Jyotish Rashifal 15th January 2024 : मूलांक 2 के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 15th January 2024 : आज 15 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक भी 6 है जिसका स्वामी शुक्र है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए धन संपदा प्रदान करने वाला रहेगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए अत्यंत विशेष है। नए काम करने के प्रति उत्साहित रहेंगे। अटके काम बन जाएंगे। धन का आगमन होगा। कार्य में बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। आजीविका के नए साधनों में उन्नति होगी। आर्थिक मामले लाभ देंगे। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न आएगा। नए संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और दांपत्य में मजबूती आएगी।
- रेमेडी : आज गरीबों को दाल-चावल की खिचड़ी खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके सभी कार्य समय पर होंगे। युवाओं के करियर में उन्नति होगी। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक दृष्टि दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं होगा। दांपत्य में मधुरता आएगी। पैसा आएगा और उसका निवेश करेंगे।
- रेमेडी : आज गरीबों को फलों का वितरण करें।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज नए कामकाज के लिए दिन उत्तम है। साझेदारी में काम प्रारंभ करेंगे। पुराने काम भी ठीक चलेंगे। संपत्ति के मामलों का निपटारा आपके पक्ष में होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
- रेमेडी : आज गरीबों को नमकीन चावल बनाकर खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज अवसरों और संभावनाओं भरा दिन है। स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे और उनके साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य में टकराव दूर होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज जरूरतमंद बीमार व्यक्ति को दवाई का खर्चा दें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज दिन सफलतादायक रहेगा। सारे अटके हुए काम हो जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। भूमि, संपत्ति संबंधी अटके काम आज हो जाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक रोग कम होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दांपत्य में संबंध मधुर बनेंगे।
- रेमेडी : आज किसी कन्या को खीर बनाकर खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा और कोई सम्मान मिल सकता है। युवाओं को ग्रोथ मिलेगी। परिवार के मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी और जॉब के भी नए ऑफर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। धन लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेमी-प्रेमिका साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। लंबे समय से चल रही दौड़भाग थमेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति के योग बनेंगे। परिवार में बिगड़े संबंध सुधरेंगे। प्रेम जीवन में उन्नति होगी। विवाह की ओर अग्रसर होंगे।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications