Ank Jyotish Rashifal 10th August: मूलांक 1 को मिलेगा सम्मान, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 10th August: आज 10 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिन की अनुकूलता प्राप्त होगी। थोड़ी भागदौड़ थमेगी किंतु कार्य अभी भी अटके रह सकते हैं। धैर्य और संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार के बुजुर्गों की बात मानेंगे तो लाभ में रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 9
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन सामान्य है। काम अपनी सामान्य गति से होते रहेंगे। धन की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन कोई काम अटकेगा नहीं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
समय अनुकूल है इसलिए कोई अटका काम आज करना चाहें तो कर सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। उच्चाधिकारियों का भरोसा जीत पाएंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। निवेश करेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। प्रेम बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज पीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन शुभ है। लंबे समय से चल रही दौड़भाग थमेगी। काम गति पकड़ेंगे। भवन निर्माण की योजना बनेगी। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य के संबंध में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज ग्रे रंग का कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 2
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन अनुकूल है लेकिन बस एक बात का ध्यान रखें कि विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कोई आपको काम से भटकाने का प्रयास कर सकता है। इसलिए स्वयं के बारे में स्वयं ही निर्णय लें। मन में किसी बात की चिंता रह सकती है। करियर में ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज हरे कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
नौकरी में चल रही तनावपूर्ण स्थितियां कुछ कम होंगी। प्रमोशन मिल सकता है। आपके संचित कोष में वृद्धि होगी और भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। नया निवेश आज न करें।
- रेमेडी : आज पिंक का कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
कोई है जो आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है इसलिए किसी पर एकदम भरोसा न करें। हां परिवार का सहयोग अवश्य लें। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन आएगा। संपत्ति लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद होने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज बैंगनी कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 5
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपका है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्राएं करेंगे। नौकरी और व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में नया वाहन आएगा।
- रेमेडी : आज नीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज जो भी काम करें उसमें परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना होगा। निवेश से बचें। लंबी दूरी की यात्राएं भी आज टाल दें तो बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन चिंतित रहेगा।
- रेमेडी : आज कत्थई कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 8












Click it and Unblock the Notifications