Ank Jyotish Rashifal 05 OCTOBER : मूलांक 5 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 05 OCTOBER: आज 5 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 2, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। काम चलते-चलते रूक सकते हैं। धन की अचानक आवश्यकता पड़ सकती है। नौकरीपेशा को अधिक तनाव और भागदौड़ रह सकता है। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। लंबे समय से फंसे हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ की स्थितियां बनेंगी। परिवार के साथ उत्तम सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा। धन संपत्ति को लेकर सुखद सूचना मिल सकती है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बुखार-सर्दी-जुकाम हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ रहेगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। नया काम प्रारंभ करेंगे। मित्रों से मतभेद हो सकता है।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके कुछ काम तेजी से पूरे होंगे। किसी मित्र या परिवारजन के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार करने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। धन लाभ होगा। नए काम प्रारंभ करें उन्नति होगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी आ सकती है।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक कंठ और मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन मंगलकारी है। उत्तम लाभ होने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। व्यापार ठीक ठाक चलेगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन विवादों से घिरने का दिन है। इसलिए ऐसा अवसर आए तो स्वयं को बचाएं या अपनी वाणी को शुद्ध और संयमित रखें। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापार में आज नया काम शुरू न करें। अपने अधीनस्थों पर ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन मिलाजुला है। दौड़भाग रहेगी। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। धन निवेश करने को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। नई भूमि, भवन, वाहन खरीदने के प्रति उत्सुक रहेंगे। व्यापार व्यवसाय ठीकठाक चलेगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप जो भी काम करें उसमें अपने परिवार के वरिष्ठजनों को अवश्य शामिल करें। कोई बड़ा निर्णय लेते समय सलाह लेना आवश्यक रहेगा। संपत्ति के विवादों का निपटारा होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। कुछ काम दूसरों के सहयोग के बिना पूरे नहीं होंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications