Ank Jyotish Rashifal 5th August: मूलांक 5 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 5th August: आज 5 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन सामान्य रहने वाला रहेगा। मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 2, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज बुध और चंद्र का प्रभाव रहने से अवसर अच्छे मिलेंगे और उनमें से श्रेष्ठ चुनने का विकल्प मिलेगा। नौकरी में नए आयाम स्थापित करेंगे, व्यापार में लाभ होगा। साझेदारी में नए काम प्रारंभ कर पाएंगे। आर्थिक संकट हल होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- रेमेडी : आज सूर्यदेव के निमित्त गुड़ का दान दें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन अपने जीवन के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार के सहयोग से किसी बड़ी परियोजना पर काम शुरू होगा। संयम और धैर्य से बड़े काम संपन्न होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज दही का दान किसी व्यक्ति को करो।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। धन का आगमन अच्छी तरह से होगा। मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।
- रेमेडी : आज चने की दाल किसी गरीब को दान करें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आप जो भी काम करें या कोई निर्णय लें उसमें अनुभवी या परिवार के वरिष्ठ लोगों का सहयोग जरूर लें। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। भूमि, संपत्ति में निवेश करेंगे। स्वास्थ्यगत समस्याएं थोड़ी परेशान कर सकती है।
- रेमेडी : आज तिल से बनी मिठाई किसी हनुमान मंदिर में दान दें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन शुभ है। उन्नति प्राप्त होगी। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होगी। व्यापार में कर्ज लेकर नए काम जोड़ सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। भूमि, संपत्ति के मामले निपटेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोगों पर हो रहा खर्च कम होगा। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज हरे मूंग का दान दें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ेगी। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। यदि कोई निर्णय ले रहे हैं तो परिवार के वरिष्ठों का सहयोग लें। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी।
- रेमेडी : आज केसर का दान किसी ब्राह्मण को दें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज जो भी काम हाथ में लेंगे वो पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। आर्थिक संकट कुछ हद तक कम होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। नए-नए काम साथ में जोड़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज इमरती किसी गरीब को खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनभरा रह सकता है। परिवार में भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। आर्थिक संकट कुछ कम होगा और धन आने के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक-सामाजिक जीवन में कोई उपलब्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज नीला कपड़ा किसी गरीब को दान में दें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों के साथ उपलब्धियां भी लेकर आने वाला है। धन का आगमन होगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैसों की बचत करने की आदत डालें। किसी से विवाद न करें।
- रेमेडी : आज गुड़ दान करें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications