Ank Jyotish Rashifal 04 OCTOBER : मूलांक 4 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 04 OCTOBER: आज 4 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए परेशानीभरा रह सकता है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। पारिवारिक स्थिति में किसी से विवाद हो सकता है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। संपत्ति के कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नए अवसर मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज दिन तो सामान्य है किंतु किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर काम को सराहना मिलेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नया निवेश करने से आज बचें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। संपत्ति खरीदी के काम होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज सफेद-लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन उन्नतिदायक रहेगा किंतु स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। खानपान का ध्यान रखें। पारिवारिक सहयोग और सम्मान प्राप्त रहेगा। किसी भी निवेश की योजना में बिना सोचे-समझे निवेश न करें। नौकरीपेशा की जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज पीले-लाल रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन शुभ है। मंगलकारी योग बनेंगे। नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी आने वाले हैं। शारीरिक रोग दूर होंगे। काम में मन लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। किंतु दिन समाप्त होते-होते अपने धन के प्रति सजग रहना होगा।
- रेमेडी : नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहें। आलस्य का त्याग करें और मन लगाकर काम करें। परिवार में सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापारिक स्थितियां उत्तम चलेंगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। खर्च की अधिकता रह सकती है।
- रेमेडी : आज हरे-लाल रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज थोड़ी भागदौड़ रह सकती है और पारिवारिक कार्यों पर खर्च भी अधिक होगा। अचानक बड़ी धनराशि की आवश्यकता लग सकती है। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा।
- रेमेडी : आज बैंगनी रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है। परिवार में मेहमान आएंगे, उनके साथ व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की इच्छा पूरी होगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज नीला-काला रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन मंगलकारी है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ अनुभव करने से अनेक काम सफलतापूर्वक कर पाएंगे। धन लाभ होगा। बाहरी स्थितियों के विवादों से बचने का प्रयास करें। माता-पिता के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होंगी।
- रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है। घर-परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आजीविका के साधनों में बड़े बदलावों वाला दिन है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति और वाहन सुख मिलने वाला है।
- रेमेडी : आज लाल रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications