Ank Jyotish Rashifal 04 December : मूलांक 4 वाले रहेंगे एक्टिव , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 04 December: आज 4 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा तनाव बढ़ाने वाला रह सकता है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको किसी व्यक्ति की कमी महसूस होगी, उससे मन दुखी रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतुलित रहकर व्यवहार करना होगा। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। नौकरी में तनाव रहने से बदलाव के बारे में सोचेंगे। आर्थिक लाभ होने वाला है। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का इतजाम करें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। सभी अटके काम हो जाएंगे, लोगों से बिगड़े संबंध सुधरेंगे, प्रेम में वृद्धि होगी। स्वजन आपकी कद्र करेंगे। नौकरी में नए आयाम स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज माता समान किसी महिला को मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज दिन थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। अपने काम करवाने के लिए जोड़-तोड़ करनी पड़ सकती है। किसी से व्यर्थ का विवाद मन को दुखी करेगा। कार्यस्थल पर सहयोग नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। संपत्ति खरीदने का प्लान आज रोक दें तो ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज अपने से वरिष्ठ लोगों का सहयोग करें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज ऊर्जावान और सकारात्मक बने रहेंगे। सारे काम अपनी निर्धारित गति से होते रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी। अपनी वाणी के प्रभाव से सभी को आकर्षित कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
- रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको अपने काम करवाने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ेगी। हालांकि किसी बात को लेकर मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। पैसों की तंगी महसूस होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। कोई निर्णय लेने में कठिनाई हो तो वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें।
- रेमेडी : आज पौधों में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन का दिन आपके लिए मंगलदायक रहेग। धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के काम से पैसा कमाएंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। परिवार के मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। दांपत्य जीवन में टकराव दूर होगा। प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज मावे की मिठाई किसी बच्चे को दान दें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सुखद है। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अटका धन मिल जाएगा। परिवार के मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि अभी भी सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान दें। कारोबारी लाभ में रहेंगे।
- रेमेडी : आज कौवों को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दौड़भाग कुछ थमेगी और आपके काम तय गति से पूरे होने लगेंगे। किसी पुराने मित्र से आज भेंट हो सकती है। नौकरी में उन्नति के साथ बदलाव हो सकत है। नए काम प्रारंभ करेंगे। पारिवारिक यात्राओं पर धन खर्च होग।
- रेमेडी : आज श्वान को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन ठीक है। विशेषकर धन के मामलों में ठीक रहेगा। फंसा हुआ धन मिल जाएगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव करना चाहें तो कर सकते हैं। नए व्यापार प्रारंभ करेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी।
- रेमेडी : आज गायों को चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications