Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 01st May 2023: मूलांक 1 वालों के लिए शुभ है मई का पहला दिन, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology: अंक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक हैं 6, 8. इसके अनुसार आपके मूलांक या जन्मांक के अनुसार देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 01st May 2023:

Ank Jyotish 2023: आज 1 मई 2023 है। आज का मूलांक 1 जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। सूर्य कर्म का प्रतीक है जबकि राहु स्ट्रेंथ और भटकाव का। आज का दिन कर्म प्रधान है। आपको कड़ी मेहनत करनी है ताकि उसका शुभ फल मिल सके। राहु भटकाने का प्रयास करेगा किंतु यदि आप सच्ची लगन और मेहनत का रास्ता अपनाएंगे तो सफलता सुनिश्चित है।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आपका दिन शुभ रहेगा। आप सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरेंगे। थोड़ी दौड़भाग रहेगी लेकिन अंतत: आपकी जीत होगी। सम्मान और प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। थोड़ा मतिभ्रम हो सकता है। सिरदर्द, माइग्रेन रह सकता है, किंतु थोड़ी देर रहेगा।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आपके लिए शांतिपूर्ण दिन रहेगा। कार्य आराम से होते रहेंगे। अधिक दौड़भाग भी नहीं करनी पड़ेगी। मन में कोई विचार आए तो आज उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता रहेगी।

  • रेमेडी : सफेद चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थिति बन सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ में समय और धन नष्ट होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। धन खर्च करते समय सतर्क रहें। कहीं उलझन हो तो पिता या भाई की मदद लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : अष्टगंध का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन लाभदायक है किंतु कुछ कार्यों में संभलना होगा। जॉब में प्रमोशन होगा किंतु व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है सतर्क रहें। परिवार में सब कुशल रहेगा। मानसिक शांति रहेगी।

  • रेमेडी : सफेद चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

समय शुभ है किंतु आपको मनी माइंडेड बनना पड़ेगा। किसी भी काम को करते समय अपना फायदा सोचें। अंकों का इशारा है कि आज आपको कुछ विशेष मिलने वाला है। कोई प्रियजन मिल सकता है। धन की आवक खूब होगी।

  • रेमेडी : गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज बहुत संभलकर रहना होगा खासकर निजी रिश्तों और धन को लेकर। प्रेम और दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। प्रेम संबंध खराब होने का अंदेशा है। लग्जरी पर बेतहाशा खर्च करेंगे और फिर धन की कमी महसूस होगी।

  • रेमेडी : चावल का दान करें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्य पूरे होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। भटकाव रहेगा। कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। सूर्य का प्रभाव रहेगा किंतु फिर भी जॉब में अधिकारियों से टकराव संभव है। पुराना पैसा लौट आने के संकेत हैं।

  • रेमेडी : शकर का दान करें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज संभलकर रहें, अंक 1 वालों से आपका पंगा हो सकता है। धन के लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है। पैसा उधार लेने और देने से बचें। आपके अपने ही आपका विरोध करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट लग सकती है।

  • रेमेडी : काला रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आपके लिए दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी। धन आने के नए मार्ग खुलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। शौर्य, पराक्रम और बल में वृद्धि होगी। परिवार में और लोगों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 9, 2

यह पढ़ें: मई का महीना आपके लिए क्या लेकर आया है जानने के लिए क्लिक करें मासिक राशिफल

Recommended Video

    1 May 2023 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+