Hanuman Jayanti 2016: रात में करें राम भक्त हनुमान की उपासना, मिलेगा लाभ
श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी दिन भर तो अपने श्री राम के सेवा में लगे रहते है और रात्रि के समय अपने भक्तों की सुधि लेते है। इसलिए हनुमान जी की आराधना व स्तुति रात्रि के समय ही करनी चाहिए तभी वो आपकी समस्याओं का निवारण कर सकेंगे। अपने भक्तो के हर कष्ट का निवारण करने के लिए बजरंग बली हमेशा तैयार रहते है। आइये हनुमान जयन्ती के इस शुभ अवसर पर आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहा हूॅ, जिससे आपकी हर मनोकामना सिद्ध होगी।
तो हनुमान जी ब्रह्मचारी नहीं थे..उनका एक बेटा भी है?

1-आज के दिन हनुमान मन्दिर जायें और अपने साथ एक नारियल ले जायें। मन्दिर के अन्दर नारियल को अपने सिर से 7 बार उतार लें तत्पश्चात यह नारियल हनुमान जी के सामने फोड़ दें। ऐसे करने से आप पर आने वाली हर बाधा दूर हो जायेगी।
2-हनुमान को सिन्दूर और तेल अर्पित करें। जिस प्रकार शादीशुदा स्त्रियां अपने पति की लम्बी आयु के लिए माॅग में सिन्दूर लगाती है, ठीक उसी प्रकार से हनुमान जी भी अपने स्वामी श्री रामचन्द्र के लिए पूरे शरीर में सिन्दूर लगाते है। जो भक्त हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करता है, उसकी लगभग सभी इच्छायें पूर्ण होती है।
3-हनुमान जयन्ती के दिन मन्दिर में एक नारियल पर स्वास्तिक बनाकर हनुमान जी को अर्पित कर दें। ऐसे करने से रोग का शमन होता है।
4-प्रातःकाल पीपल के कुछ पत्ते तोड़ लें और उन पत्तों पर लाल चन्दन व कुमकुम से श्रीराम नाम लिखें। तत्पश्चात इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित कर दें। ये उपाय करने से शत्रुओं का शमन होता है और करियर व व्यापार में प्रगति होती है।
5-हनुमान जही के सामने रात्रि को चैमुखी दीपक जलायें। ऐसा करने से आपके घर-परिवार में आने वाली बाधायें समाप्त हो जायेंगी।
रात में करें राम भक्त हनुमान की उपासना, मिलेगा लाभ
6-पीपल पेड़ के नीचे बैठकर 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से इच्छित मनोकामना पूर्ण होती है।
7-आज के दिन बजरंग बली का विधिवत श्रंगार कर चोला पहनाने से हनुमान जी की आप पर पूरे वर्ष कृपा बनी रहती है।
8-हनुमान जयन्ती के दिन मन्दिर में श्री रामचरित मानस की चैपाईयों का पाठ करने हनुमान शीघ्र ही प्रसन्न होते है।
9-हनुमान मन्दिर में पूरी श्रद्धा के साथ राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से घर-परिवार में आने वाले संकट से बचा जा सकता है। दुर्घटनाओं से हनुमान जी आपकी रक्षा करते है।












Click it and Unblock the Notifications