2016 में कब-कब पड़ेंगे सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण?
Solar, Lunar Eclipse in 2016- सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, खगोलविदों के लिये दोनों ही आकर्षण का केंद्र होते हैं। गजब है 'चांद'..कभी 'मामू' तो कभी 'जानू', जानिए 20 रोचक बातें
रही बात आम लोगों की, तो तमाम लोग इसे प्राकृतिक घटना के रूप में देखना चाहते हैं, तो तमाम लोग ऐसे हैं, जो इसे धर्म से जोड़ते हैं। खास कर हिंदू धर्म। खैर हम यहां बात करेंगे 2016 में पड़ने वाले चंद्र ग्रहण एवं सूर्य ग्रहण की।
पढ़ें- गर्भवती महिलाओं पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव- वैज्ञानिक तथ्य
साल 2016 में कुल चार ग्रहण पड़ेंगे। इन चारों के समय एवं पृथ्वी के किस स्थान से ग्रहण दिखेंगे, यह हम बतायेंगे नीचे स्लाइडर में।
पढ़ें- 23 मार्च के चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
ग्रहण के वक्त क्या करें क्या न करें-
- सूर्यग्रहण हो या चंद्रग्रहण, सूतक लगने के बाद से और सूतक समाप्त होने तक भोजन नहीं करना चाहिये।
- ग्रहण के वक्त पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ने चाहिए।
- ग्रहण के वक्त बाल नहीं कटवाने चाहिये।
- ग्रहण के सोने से रोग पकड़ता है किसी कीमत पर नहीं सोना चाहिए।
- ग्रहण के वक्त संभोग, मैथुन, आदि नहीं करना चाहिये।
- ग्रहण के वक्त दान करना चाहिये। इससे घर में समृद्धि आती है।
पढ़ें- कुंवारों के लिए अच्छा नहीं है चंदग्रहण
- कोइ भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिये और नया कार्य शुरु नहीं करना चाहिये।
- अगर संभव हो सके तो पके हुए भोजन को ग्रहण के वक्त ढक कर रखें, साथ ही उसमें तुलसी की पत्ती डाल दें।
- ग्रहण के वक्त किसी भी मंत्र का जाप एवं अपने ईष्ट देव की पूजा करना लाभकारी होता है।
- ग्रहण के वक्त पृथ्वी को खोदना नहीं चाहिये।
- ग्रहण के समय मूत्र एवं मल - त्यागने से घर में दरिद्रता आती है। शौच करने से पेट में क्रीमी रोग पकड़ सकता है।
2016 में पड़ने वाले ग्रहण एवं भारतीय समयानुसार उसका टाइम-

2016 में सूर्य एवं चंद्र ग्रहण
साल 2016 में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण का पूरा विवरण आप आगे स्लाइडों में पढ़ सकते हैं।

8– 9 मार्च 2016- पूर्ण सूर्य ग्रहण
8-9 मार्च को पूर्ण सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो सुमात्रा, बोरनेओ, सुलावेसिया से अच्छी तरह दिखाई देगा। आंशिक रूप से यह दक्षिण एवं पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया से दिखेगा। भारत में यह ग्रहण 9 मार्च को सुबह 4 बजे दिखाई देगा।
9 मार्च को भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय-
सूतक लगेगा: 4:49 बजे
पूर्ण ग्रहण शुरू होगा: 5:45 बजे
ग्रहण चरम पर: 7:29 बजे
पूर्ण ग्रहण समाप्त होगा: 9:08 बजे
सूतक समाप्त होगा: 10:04 बजे

23 मार्च 2016- आंशिक चंद्र ग्रहण
23 मार्च को यह चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ भागों में स्पष्ट दिखाई देगा। आंशिक रूप से यह एशिया, ऑस्ट्रेलिया, भारतीय महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका से दिखेगा।
23 मार्च को भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय-
सूतक लगेगा: 15:09 बजे
ग्रहण चरम पर: 17:17
सूतक समाप्त होगा: 19:24 बजे

1 सितंबर- सूर्य ग्रहण
यह ग्रहण भारत, अफ्रीका, मडागास्कर, अटलांटिक महासागर और भारतीय महासागर से दिखाई देगा। अफ्रीका में यह आंशिक रूप से ही दिखाई देगा।
भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय-
सूतक लगेगा: 11:43 बजे
पूर्ण ग्रहण शुरू होगा: 12:47 बजे
ग्रहण चरम पर: 14:31 बजे
पूर्ण ग्रहण समाप्त होगा: 16:25 बजे
सूतक समाप्त होगा: 17:30 बजे

16-17 सितंबर- चंद्र ग्रहण
यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। आंशिक रूप से यूरोप, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा।
16 सितंबर को भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय-
सूतक लगेगा: 22:24 बजे
ग्रहण चरम पर: 00:24 बजे
सूतक समाप्त होगा: 02:23 बजे
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications