गजब है 'चांद'..कभी 'मामू' तो कभी 'जानू', जानिए 20 रोचक बातें
नई दिल्ली। 'चांद' कभी बच्चों के लिए 'मामू' बन जाता है तो कभी जवां दिलों के लिए 'जानू'.. यहां तक की हर खूबसूरत चेहरे की तुलना 'चांद' से ही की जाती है। कभी वो भगवान के रूप में पूजा जाता है तो कभी वो किसी कवि के लिए प्रेरणा का काम करता है।
- कहते हैं आज से 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी से हुई एक टक्कर के बाद चंद्रमा का जन्म हुआ था।
- चंद्रमा एक उपग्रह है जो कि पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है।
- विज्ञान के हिसाब से चांद पर पृथ्वी की तुलना में गुरुत्वाकर्षण कम है इसी कारण चंद्रमा पर पहुंचने पर इंसान का वजन कम हो जाता है।
- वजन में ये अंतर करीब 16.5 फीसदी तक होता है।
- यह सौर मंडल का 5वां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।
आगे की खबर तस्वीरों में ..

सोवियत राष्ट् का लूना-1
- पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384, 403 किलोमीटर है।
- सोवियत राष्ट् का लूना-1 पहला अन्तरिक्ष यान था जो चन्द्रमा के पास से गुजरा था।
- सोवियत राष्ट् का लूना-2 पहला यान था जो चन्द्रमा की धरती पर उतरा था।
- चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है।
- चंद्रमा से आसमान नीला नहीं बल्कि काला दिखायी देता है क्योंकि वहां प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं है।
- सूर्य के बाद आसमान में सबसे अधिक चमकदार निकाय चन्द्रमा है।
- चन्द्रमा की कक्षीय दूरी, पृथ्वी के व्यास का 30 गुना है इसीलिए आसमान में सूर्य और चन्द्रमा का आकार हमेशा सामान नजर आता है।
- हिंदू धर्म में चांद को भगवान माना गया है, करवाचौथ, पूर्णिमा जैसे वर्त चंद्रमा को ही देखकर होते हैं।
- इस्लाम में तो चांद के बिना कोई काम ही नहीं होता है। ईदुल फितर, रमजान, ईदुज्जुहा और मुहर्रम जैसे प्रमुख पर्व चांद देखकर ही फाइनल होते हैं।
- कहते हैं कि हजरत मुहम्मद साहब ने कहा था कि मुसलमान तीज-त्योहार चांद देखकर ही मनाए।
- इसलिए मुस्लिम बिरादरी समूचे विश्व में हिजरी कैलेंडर के मुताबिक पर्व मनाती है।
- पूरा चांद, आधे चांद की तुलना में नौ गुना ज्यादा चमकदार होता है।

वायुमंडल नहीं

चांद और धर्म

पूरा चांद

चांद पर पानी
अगर चांद एकदम से गायब हो जाये या फिर वो चक्कर लगाना बंद कर दे तो पृथ्वी पर रात-दिन 6 घंटे के रह जायेंगे।
चांद का केवल 59 प्रतिशत हिस्सा ही हम पृथ्वी से देख सकते हैं।
चांद पर पानी है, इस बारे में सबसे पहले भारत ने पता लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications