15 मई को सूर्य करेगा वृष राशि में गोचर, जानिये राशियों पर प्रभाव
उर्जा का अक्षय स्रोत सूर्य 15 मई दिन शुक्रवार को सुबह 10:36 मिनट पर मंगल की राशि मेष से निकलकर शुक्र की राशि वृष में गोचर करना प्रारम्भ करेगा। सूर्य 15 जून तक वृष राशि में ही भ्रमण करता रहेगा। सूर्य और शुक्र आपस में शत्रुता का भाव रखते है।
अतः सूर्य का शुक्र की राशि वृष राशि में गोचर करना जहां कुछ लोगों को लाभ देगा तो वहीं दूसरी ओर कुछ जातकों के जीवन में समस्यायें भी उत्पन्न करेगा। आइये जानते है कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन किस राशि के लिए कैसा रहेगा ?
सूर्य के वृष राशि में गोचर करने पर विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
मेष-दूसरे भाव में सूर्य के गोचर करने से यह समय आपके लिए साधारण ही कहा जा सकता है। समस्या ग्रस्त लोगों को राहत के आसार नजर आयेंगे। नयें व्यापार में अनेक प्रकार की अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। कुछ घरेलू नयीं समस्यायें भी उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोग लग्जीरयस चीजें को भी खरीद्दारी करेंगे।
वृष-पहले भाव में सूर्य के रहने से आपका समय अनुकूल नजर आ रहा है। कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी जिससे आमदनी बढ़ेगी। परिवार में शुभ कार्य होने के आसार नजर आ रहे है। कुछ लोगों को सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखें।
मिथुन-आपके 12वें भाव में सूर्य के गोचर करने से कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। नयें लोगों से मित्रता बढ़ेगी। लम्बित कार्य पूर्ण होंगे जिससे नई आशा का संचार होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी लेकिन खर्चे में भी वृद्धि होगी। कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या बनी रह सकती है।
कर्क-आपके 11वें भाव में सूर्य का गोचर करना शुभ फलदायक साबित होगा। मित्रों के साथ मनोरंजन करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा। घर-गृहस्थी में चली आ रही दिक्कतों का समाधान होगा। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होगी।
सिंह-इस राशि वालो के लिए वृष का सूर्य लाभकारी साबित होगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यो में आ रही अड़चने दूर होगी। कुछ कार्य ऐसे होंगे जिससे मन में प्रसन्नता आयेगी। शनि की ढैय्या के कारण आप दो कदम आगे बढ़कर फिर दो कदम पीछे लौटगें। आपको लगेगा कि सबकुछ बड़ी आसानी से हो रहा है लेकिन ऐन वक्त पर कोई अड़चन आ जायेगी।
कन्या-वृष का सूर्य आपके भाग्य भाव में गोचर करेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और भाग्य पक्ष में मजबूती आयेगी। जो लोग विदेश यात्रा के लिए अप्लाई किये है, उन्हे सफलता मिलने के आसार है। स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ दिक्कतें आ सकती है। बहुत लोग इस समय विवाह बन्धन में बधेंगे।
तुला-आपके आठवें भाव में वृष का सूर्य गोचर करेगा। योजानयें बनाते समय गोपनीयता बनायें रखनी होगी अन्यथा आपके किये कराये पर सब पानी फिर सकता है। प्रेमी वर्ग को इस समय विशेष सावधानी बरतनी होगी वरना गुप्त सम्बन्ध उजागर हो सकते है। शेयर से जुड़े लोग निवेश में सावधानी बरतें।
वृश्चिक-इस समय आपके सातवें भाव में सूर्य गोचर करेगा। सप्तम का सूर्य आपके वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न कर सकता है। कुछ लोगो को अचानक स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। राशि पर शनि का प्रभाव रहने से आप में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें वरना चोट-चपेट लग सकती है।
धनु-इस राशि वालों के लिए छठें भाव का सूर्य जॉब में आ रही दिक्कतें को दूर करेगा। नयें लोगों को जाॅब मिलने के भी आसार है। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी। इन दिनों अधिक श्रम करने पर कम लाभ प्राप्त होगा। परिवार की बीमारियों पर अधिक खर्च हो सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सन्तुलित और पौष्टिक भोजन करना होगा।
मकर-आपके पंचम भाव में सूर्य का गोचर करना सामान्य फलकारक रहेगा। कर्ज लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतना अपेक्षित है। सम्बन्धों में उदासीनता से बचना होगा। गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों को कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है। छात्रों के लिए यह समय थोड़ा संघर्षशील रह सकता है।
कुम्भ-आपकी राशि में चैथे भाव में सूर्य का गोचर करना सामान्य फलकारक रहेगा। कुछ लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। बल्ड प्रेशर व शुगर रोगियों को इस समय सचेत रहना होगा। वाहन या मकान की मरम्मत पर धन का अपव्य हो सकता है। जो लोग साझे में काम करते है, उनके सम्बन्धों में दरार पड़ सकती है।
मीन-आपके तीसरे भाव में सूर्य के गोचर करने से अच्छे फल मिलेंगे। बहुत दिनों से रूके हुये काम पूरे होगें। रोजगार व नौकरी में प्रगति होगी। नयें सम्बन्धों से भी लाभ होगा। किये गये वादे पूरे करने पर आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। इस समय जिन लोगों का साक्षात्कार होगा, उन्हे शतप्रतिशत सफलता मिलने के आसार है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी













Click it and Unblock the Notifications