ज्योतिष से सवाल- क्या सीए कोर्स मेरे कैरियर के लिए फायदेमन्द रहेगा?
1- नाम- अंकित गोयल
जन्म तिथि- 7 अक्टूबर सन् 1990
जन्म समय- रात्रि 8 बजे
जन्म स्थान- पाली, राजस्थान।
सवाल- मैं सीए कोर्स कर रहा हॅू किन्तु इसमें कोई सफलता नहीं मिल रही है। क्या यह कोर्स मेरे कैरियर के लिए फायदेमन्द रहेगा।
जवाब- अंकित जी, आपका जन्म मेष लग्न में हुआ है। मेष का स्वामी मंगल लग्नेश और अष्टमेश होकर दूसरे भाव में चन्द्र के साथ स्थित है। आप दूसरों की अधीनता स्वीकार नहीं करेंगे। दूसरों की सलाह पर आप ज्यादा गौर न करके अपना मार्ग स्वयं के निर्णय के अनुसार चुनना चाहेंगे। आप सीए कर रहें है। सीए का रिलेशन बुध ग्रह से होता है। बुध आपकी कुण्डली उच्च का है किन्तु षडबल में काफी कमजोर अवस्था में है। जिस कारण आप सीए में सफल नहीं हो पा रहें है। आपकी पत्री में मगंल और गुरू अच्छी स्थिति में है। इसलिए टेक्निकल लाइन, कम्प्यूटर या टीचिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनायें तो बेहतर होगा।
उपाय-आप साढ़े 06 रत्ती की नीलम चांदी की अॅगूठी में बनवाकर मध्यमा अॅगुली में शुद्ध करके दिन शनिवार को धारण करें।

2-नाम- नन्द कुमार
जन्म तिथि- 09 मार्च सन् 1987
जन्म समय- रात्रि 9 बजकर 41 मि0
जन्म स्थान- बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
सवाल- मुझे सरकारी नौकरी कब मिलेगी ?
जवाब- नन्द कुमार जी, आपका जन्म आर्दा नक्षत्र में हुआ है। आप मधुरभाषी, सबसे प्रेम करने वाले एंव प्रखर मस्तिष्क के धनी है। आपकी कुण्डली में नौकरी का कारक ग्रह गुरू तृतीयेश व षष्ठेश होकर षष्ठम भाव में राहु के साथ बैठकर चाण्डाल योग का निर्माण कर रहा है। गुरू की यह स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है। आप फोर्स की नौकरी में प्रयास करें तो ज्यादा अच्छा होगा।
उपाय- आप साढ़े 09 रत्ती का माणिक्य चांदी या तांबे की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अंगुली में शुद्ध करके दिन रविवार को धारण करें।
3- नाम- राधिका पाल (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 07 सितम्बर सन् 1985
जन्म समय- सुबह 8:03 मिनट
जन्म स्थान- गाजियाबाद, यूपी।
सवाल- मेरा विवाह कब-तक होगा ?
जवाब- राधिका जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है। बुध लग्नेश होकर 12 वें भाव में सूर्य व बुध के साथ स्थित है। आपकी कुण्डली मांगलिक है। विवाह का कारक एंव सप्तमेश गुरू नीच होकर पंचम भाव में बैठा है, जिस कारण आपके विावह में बिलम्ब और बाधायें आ रही है। आपका विवाह दिसम्बर 2015 से जुलाई 2016 के मध्य होने के आसार नजर आ रहें है।
उपाय- साढ़े 10 रत्ती का पोखराज सोने या चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। मां कात्यानी देवी की आराधना करने से आपका विवाह शीघ्र ही हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications