मां के नौ रूप करते हैं आपके स्वास्थ्य का ख्याल

आदि शक्ति की आराधना का महापर्व है, नवरात्रि। नवरात्रि अर्थात नवजागरण। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवसंवत्सर की शुरूआत होती है। भारतीय नववर्ष की मंगल बेला पर हमारे मनीषियों ने शक्ति की उपासना करने का विधान रखा है। शक्ति साहस है, शन्ति है, सौन्दर्य है, सद्भावना है, सकारात्मक सोंच है, सत्कर्म है, शक्ति साधना है, सिद्धि है, और सफलता का सूत्र है। शक्ति के बगैर न संसार का अस्तित्व है और न शरीर का। शरीर तन्त्र को पूरे वर्ष सुचारू रूप से क्रियाशील बनाये रखने के लिए नवशक्ति की स्तुति करके सकारात्मक उर्जा का अर्जन किया जाता है।

प्राचीन ग्रन्थों में दिन की अपेक्षा रात्रि को अधिक महत्वपूर्ण माना गया तभी तो हिन्दू धर्म के अधिकांशतः त्यौहार रात्रि को मनाये जाते है। इसीलिए तो शिवरात्रि, दीपावली, होली, गणेश चतुर्थी, करवा चौथ एंव नवरात्रि आदि उत्सवों को रात्रि में ही मनाने की परम्परा है।

रात्रि के महत्व को अधिक स्क्षूमता के साथ वैज्ञानिक परिपेक्ष्य में बड़ी सरलता के साथ समझा जा सकता है। रात्रि में भौतिक जगत के अधिकतर अवरोध खत्म हो जाते है। प्रकृति के नजदीक आने के लिए रात्रि का शान्त वातारण अधिक उपयुक्त होता है। न शोर, न शराबा, न कहीं जाने की जल्दी न किसी के आने का भय। न इतनी न उतनी पूरी रात्रि है हमारी। दिन में सूर्य की किरणे आवज तरंगो को और रेडियो तरंगों को आगे बढ़ने से रोकती है। रेडियो इसका उदाहरण है। कम शक्ति के रेडियो स्टेशनों को दिन में पकड़ना और सुनना थोड़ा मुश्किल होता है। जबकि सूर्यास्त के पश्चात छोटे से छोटा रेडियो स्टेशन आसानी से सुना जा सकता है। जिस प्रकार से दिन में सूर्य की किरणें रेडियो तरंगों को रोकती है। ठीक उसी प्रकार से सूर्य की किरणें मन्त्रों से निकलने वाली तरंगों को आगे बढ़ने से रोकती है। जिस कारण मन्त्र साधना के लिए दिन अपेक्षा रात्रि अधिक उपयुक्त है।

नौं देवियों का सम्बन्ध है, इन नौं जड़ी बूटियों से है, जो स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्पपूर्ण है।

1- शैलपुत्री (शैलान)-कुट्टू

2- ब्रहमचारिणी (दूध-दही )

3- चन्द्रघंटा ( चैलाई )

4- कूष्माण्डा (पेठा )

5- स्कन्दमाता। (श्यामक चावल )

6- कात्यानी (हरी सब्जियां )

7- कालरात्रि (काली मिर्च व लौंग)

8- महागौरी (साबूदाना )

9- सिद्धिदात्री। (आंवला )

इन खास जड़ी बूटियों को नवरात्रि व्रत में उपयोग करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+