पति-पत्नी हों या गर्लफ्रेंड-ब्वाॅयफ्रेंड, आ गई है दरार तो अपनायें ये Astro Tips

अगर आपके और आपकी पत्नी/पति या फिर आपकी गर्लफ्रेंड/ब्वॉयफ्रेंड के बीच आये दिन झगड़ा होता है। सामने वाले को मनाने में आपके तमाम प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। वैचारिक मतभेद आप दोनों के संबंधों पर हावी हो रहे हैं, तो कुछ ऐसे उपाये हैं, जिन्हें अपना कर आप संबंधों में मिठास ला सकते हैं। वैसे रिलेशनश‍िप को मजबूत बनाने के लिये खुद में परिवर्तन जरूरी होता है, लेकिन कुछ उपाये ऐसे हैं, जिन्हें कर आप खुद को अपने प्रिय के करीब पा सकते हैं।

विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण मानव स्वभाव है। जो चीज आंखों के रस्ते दिल में उतर जाये उसे शायद प्रेम ही कहा जायेगा। प्रेम अकेली ऐसी चीज है जो शान्त है। आप किसी का हाथ थाम सकते हैं, मुस्करा सकते हैं, कोई इशारा कर सकते हैं, पर इन सबमें शोर हो सकता है, लेकिन प्रेम में शोर नहीं होता। जब आप किसी से प्रेम करते हैं तो धीमी आवाज में बाते करते हैं और जब नफरत करते है तो तेज आवाज में चिल्लाकर अपनी बात कहते हैं।

हम जो उपये बताने जा रहे हैं, वो आपकी मन और आत्मा को शांतिप्रिय बनाने का काम करेंगे और जब आप शांत स्वभाव से अपने प्रिय के बारे में सोचेंगे उससे बात करेंगे, तब खुद-ब-खुद आप दोनों के बीच आकर्षण बढ़ेगा। [सर्वे रिपोर्ट- क्या होता है शादी से पहले, शादी में, शादी के बाद]

वे उपाये इस प्रकार हैं-

  • जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करें। उसे बदलने के प्रयास मत करें। हो सके तो खुद को सामने वाले के अनुसार बदलें।
  • गणेश स्त्रोत का पाठ हर बुधवार करें। इससे आपके व्यक्त‍ित्व में बदलाव आयेगा, मन शांत रहेगा और सोच में परिवर्तन होगा।
  • महिलाएं भगवान रामचन्द्र और मां सीता की फोटो रखकर हनुमान जी की आराधना करें इससे रिश्ते फिर से मधुरता आयेगी।
  • पुरुष मां पार्वती और भगवान शंकर की फोटो रखकर विधिवत आराधना करें। भगवान श‍िव की आराधना से परिवर्तन दिखेंगे।
  • यदि आप दोनों की आपस में छोटी-छोटी बातों पर तकरार होती रहती है, तो दोनों लोग मंगलवार को उपवास रखें। गरीबों को मीठा दान करें।
  • अगर आप दोनों में से कोई सामने वाले से बातें छुपाता है और झूठ बहुत बोलता है। तो शनिवार के दिन उसे शनि मन्दिर ले जाकर तेल में
  • काले तिल डालकर उससे कहें कि यह सामग्री शनिदेव की मूर्ति पर चढ़ायें।
  • यह उपाय कम से कम 19 शनिवार करायें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा से उसके व्यवहार में अवश्य परिवर्तन आयेगा।
  • यदि आप चाहते है कि दोनों के रिश्तों में मधुरता बनी रहे तो एक-दूसरे को रविवार के दिन लाल वस्तुयें उपहार के रूप दें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+