ज्योतिष से सवाल- क्या मेरी सरकारी नौकरी लग जायेगी?
1- नाम- प्रवीन कुमार
जन्म तिथि- 16 नवम्बर सन् 1979
जन्म समय- रात्रि 7:45 मिनट
जन्म स्थान- मेरठ, यूपी।
सवाल- गुरू जी, फरवरी 2015 में मेरा सरकारी नौकरी का साक्षात्कार है। क्या मेरी सरकारी नौकरी लग जायेगी?
जवाब- प्रवीन जी, आपकी कुण्डली वृश्चिक लग्न की है। लग्न में बुध बैठा है एंव द्वतीयेश व तृतीयेश का आपस में दृष्टि सम्बन्ध है। वर्तमान में आपकी कुण्डली में गुरू की महादशा में सुर्य का अन्तर एंव 21 जनवरी 2015 से बुध का प्रत्यन्तर शुरू हो रहा है। गुरू द्वतीयेश व पंचमेश होकर अष्टम भाव में बैठा है। सूर्य दशमेश होकर 12वें स्थित है एंव बुध लाभेश होकर प्रथम भाव में बैठा है। 21 जनवरी से 10 मार्च 2015 तक का समय आपके लिए शुभ है। इसलिए आपको सरकारी नौकरी मिलने के चांस है।

2-नाम- चांदनी गांधी
जन्म तिथि- 31 अक्टूबर सन् 1990
जन्म समय- रात्रि 2:30 मिनट
जन्म स्थान- मोरबी, गुजरात।
सवाल- मेरा विवाह लव मैरिज होगा या अरेन्ज मैरिज होगा।
जवाब- चांदनी जी, आपका जन्म सिंह लग्न में हुआ है। आपकी कुण्डली में पंचम भाव में शनि बैठा है। पंचमेश गुरू उच्च का होकर 12वें भाव में केतु के साथ स्थित है। आपका प्रेम विवाह तो सकता है लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। अतः मेरी राय है कि आप प्रेम विवाह न करके अरेन्ज मैरिज करें तो ज्यादा अच्छा होगा।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ किया करें एंव सूर्य को जल दिया करें।
3- नाम- अनामिका पाल (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 17 सितम्बर 1985
जन्म समय- सुबह 8:03 मिनट
जन्म स्थान- गाजियाबाद, यूपी।
सवाल-मेरा विवाह लव मैरिज होगा या अरेन्ज मैरिज होगा।
जवाब- अनामिका जी, आपकी कुण्डली कन्या लग्न की है। लग्न में सूर्य बैठा है। सप्तमेश गुरू पंचम भाव में शनि की राशि मकर में नीच का होकर बैठा है। आपके प्यार के पंचम भाव पर शनि की तृतीय दृष्टि पड़ रही है। आपकी लव मैरिज तो हो सकती है लेकनि काफी बाधाओं को पार करना होगा। काफी संघर्ष करेंगी तो सफलता मिल जायेगी।
उपाय-आप साढ़े 6 रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर तर्जनी अॅगुली में शुद्ध करके गुरूवार को धारण करें। केसर का तिलक लगायें।












Click it and Unblock the Notifications