Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ज्योतिष से सवाल: मेरा मकान कब बनेगा?

1- नाम- राकेश साहू (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 14 फरवरी सन् 1971
जन्म समय- रात्रि 12:30 मिनट
जन्म स्थान- झालावाड़, राजस्थान।

सवाल- मेरा मकान कब बनेगा?

जवाब- साहू जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। कुण्डली का चुतर्थ भाव मकान का कारक होता है। आपकी कुण्डली में चतुर्थ का मालिक शनि ग्रह है और चुतर्थ भाव में बुध ग्रह बैठा है। शनि चुतर्थे व पंचमेश होकर सप्तम भाव में नीच का होकर बैठा है। जिस कारण अभी तक आपका मकान नहीं हो पाया है। जुलाई 2017 से अप्रैल 2018 तक आपका मकान होने की उम्मीद है।

उपाय- साढ़े 06 रत्ती का नीलम चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शनिवार को शुद्ध करके धारण करें।

Questions related to house, health, marriage and Job get answers

2- नाम- नीशा बनवारी
जन्म तिथि- 25 अगस्त सन् 1987
जन्म समय- रात्रि 11:30 मिनट
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश।

सवाल- मेरा भाग्योदय कब होगा ?

जवाब- नीशा जी, आपकी कुण्डली वृष लग्न की है। लग्नेश शुक्र चैथे भाव में सूर्य, मंगल, चन्द्र व बुध के साथ बैठा है। आपकी कुण्डली में भाग्येश शनि ग्रह है। शनि सप्तम भाव में अपने प्रचण्ड विरोधी मंगल की राशि वृश्चिक में है। वैसे तो आपका समय 2017 से अच्छा रहेगा लेकिन आपका भाग्योदय 2023 में होगा।

उपाय- आप साढ़े 8 रत्ती का गहरा पीला पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।

3- नाम- अम्रत जैन
जन्म तिथि- 22 जनवरी सन् 1984
जन्म समय- सुबह 2:45 मिनट
जन्म स्थान- ग्वालियर, मध्यप्रदेश।

सवाल- मुझे कौन सा व्यापार करना चाहिए?

जवाब- अम्रत जी, आपकी कुण्डल वृश्चिक लग्न की है। आपके 12वें भाव में मंगल के साथ शनि उच्च का होकर बैठा है। वैसे तो मंगल और शनि आपस में विरोधी है। आप सत्यवादी, सपष्ट वक्ता, त्यागी और उदार स्वाभाव वाले है। 12 वें भाव में उच्च का शनि है, इसलिए आप लोहे से सम्बन्धित कोई भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आप-अपनी स्वयं की संस्था बनाकर काम करें। लोहे की सरिया, सीमेन्ट, बालू आदि का भी व्यवसाय कर सकते है।

उपाय- आप 08 रत्ती का माणिक्य तांबे या चांदी की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में दिन रविवार को धारण करें।

4- नाम- राधा (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 6 जनवरी सन् 1980
जन्म समय- रात्रि 8:25 मिनट
जन्म स्थान- आगरा, यूपी।

सवाल- मेरी जिससे शादी होने वाली है। वह पीसीएस की तैयारी कर रहा है क्या उसका सेलेक्शन हो पायेगा?

जवाब- राधा जी, आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है। आपने अपने होने वाले जीवन साथी का जन्म समय नहीं बताया है। जिस वजह से आपके प्रश्न का सही जवाब मिल पाना थोड़ा मुश्किल है। आपकी कुण्डली में सप्तमेश शनि पराक्रम भाव में बैठा है और सप्तम भाव में शुक्र स्थित है। मंगल की स्थिति आपकी कुण्डली में अच्छी है। अतः आपके होने वाले जीवन साथी को सरकारी जॉब मिलने के आसार है।

उपाय- आप साढ़े 14 रत्ती का ओपेल चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+