जानिये क्या कह रही है जगदम्बिका पाल की कुंडली?

आइये जानते है कि जगदम्बिकापाल के लिए भाजपा और भाजपा के लिए जगदम्बिकापाल कितने लकी साबित होते है।
जगदम्बिका पाल का जन्म 21 अक्टूबर सन् 1950 को बस्ती जिले में हुआ था। आपका नामांकन अंक 05, मूलांक 03 और भाग्यांक 01 है। आपके जीवन में अंक 03, 05 व 01 अंक विशेष भूमिका प्रतीत हो रही है। 03 एंव 05 अंक ने मिलकर राजयोग का निर्माण किया था इसलिए जगदम्बिकापाल 21 फरवरी 1998 को तीन दिन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री बने थे।
अंक 05 बृहस्पति के अधिकार क्षेत्र में आता है। गुरू महत्वाकांक्षा व राजनीति का प्रतिनिधित्व करता है। अंक 03 का स्वामी बुध है। बुध वाणी, युवा एंव बौद्धिकता का संकेतक है। जगदम्बिकापाल ने अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाये रखने के लिए भाजपा का दामन थामा है। 19 मार्च 2014 को आपने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है और भाजपा ने उन्हें डुमरियागंज से टिकट भी पकड़ा दिया है। 19 को जोड़ने पर अंक 10 आयेगा। यानी कि इनका भाग्यांक 01 हुआ।
जो इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि आपकी भाजपा के टिकट से डुमरियागंज सीट से चुनाव लड़ना उनके लिए फायदेमंद होगा। बीजेपी के अंको को जोड़ने पर 11 आ रहा है, इसमें दो बार अंक 01 आया है। जगदम्बिकापाल के आने से न्यूनतम 2 से 3 सीटें आम चुनाव में भाजपा को फायदा मिलने की सम्भावना है। 2014 के अन्तिम दो अंको को जोड़ने पर 05 आ रहा है। यह वर्ष जगदम्बिकापाल के राजनैतिक व्यक्तित्व में चार-चांद लगायेगा और 16 वीं लोकसभा के मन्त्रिमण्डल में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दिला सकता है।












Click it and Unblock the Notifications