घमंडी होते हैं 10 फरवरी को जन्में लोग

तो सुनिए 10 फरवरी यानी कि 1+0=1 यानी कि मूलांक 1 वाले लोग काफी घमंडी होते हैं। अपने आगे किसी की नहीं सुनने वाले यह लोग मुंहफट भी होते हैं। ऐसे लोग किसी की सुनते नहीं हैं इसलिए इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है।
वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इन्हें किसी का दवाब अच्छा नहीं लगता है, ये अपने फैसले स्वयं लेते हैं, हां इनमें एक चीज और खास होती है और वो ये कि इनके पास धैर्य नाम की चीज नहीं होती। यह लोग बहुत अच्छे दोस्त होते हैं। दोस्त और दोस्ती की अहमियत इनके लिए बेहद मायने रखती है। आज जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा, आप प्यार से मुस्कुराकर दिल से इन्हें बर्थ डे विश कर दीजिेयेगा ना तो देखियेगा यह हमेशा के लिए केवल आपके ही होकर रह जायेंगे।
11 फरवरी को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications