हरियाणा में बनेगी INLD की सरकार, भाजपा देगी सहयोग

[पं. अनुज के शुक्ल] हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के तुरंत बाद आये एग्ज‍िट पोल ने कहा कि भाजपा को 48 से 54 सीटें मिल सकती हैं। यानी जादुई आंकड़े 46 से अध‍िक यानी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में आयेगी। लेकिन अगर ज्योतिषीय आंकलन पर नजर डालें तो कल आने वाले परिणाम भाजपा के पक्ष में पूरी तरह नहीं रहने वाले हैं। जी हां ग्रह नक्षत्र इस वक्त इंडियन नेशलन लोकदल यानी आईएनएलडी के पक्ष में दिख रहे हैं, लिहाजा दो बातों की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। पहली आईएनएलडी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, दूसरी भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायेगी।

एक तरफ कांग्रेस अपने दामन में लगे दाग को धोने की भरसक कोशिश में लगी है, भाजपा पीएम मोदी के सहरो अपनी राजनैतिक नैय्या पार करने का सपना संजोये बैठी है तो दूसरी ओर इण्डियन नेशनल लोकदल के ओम प्रकाश चोटाला एक बार फिर से सीएम बनने का ख्वाब देख रहें है।

हरियाणा में 90 सीटों वाली विधान सभा चुनाव का भविष्य 15 अक्टूबर को वोटिंग मशीन में कैद हो गया है। किस पार्टी के सिर पर ताज बॅधेगा ये तो अब भविष्य के गर्भ में है। चलिए ज्योतिष के आधार पर जानतें है कि हरियाणा में किसकी हार होगी और किसके गले में विजय का हार पड़ेगा?

मोदी की कुंडली और हरियाणा

पीएम मोदी ने हरियाणा में ताबड़-तोड़ रैलियां करके लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा की नाम राशि धनु है और हरियाणा की प्रभाव राशि मिथुन है। धनु राशि हरियाणा के काल चक्र में सप्तम स्थान पर पड़ रही है। सप्तम स्थान मारक होता है। गुरू की दूसरी राशि मीन दशम स्थान में है। मोदी जी की मेहनत बेकार तो नहीं जायेगी लेकिन हरियाणा की राजनीति में चार-चांद लगा पाये ऐसा भी नहीं है।

कांग्रेस की मिथुन राशि जो हरियाणा के काल चक्र में प्रथम स्थान में पड़ रही है। दूसरी राशि कन्या चतुर्थ स्थान में है किन्तु उसमें नीच का शुक्र सूर्य व राहु के साथ बैठा है, इसलिए कांग्रेस के जनाधार में कमी आने के संकेत नजर आ रहें है।

आईएनएलडी का मूलांक प्रबल

इण्डियन नेशनल लोकदल के प्रमुख व पूर्व सीएम ओम प्रकाश चैटाला की पार्टी की राशि मेष है, जो हरियाणा के काल चक्र में लाभ में स्थित है। दूसरी राशि वृश्चिक षष्ठम स्थान में है जिसमें मंगल बैठकर शत्रुहंता योग का निर्माण कर रहा है। यानि विरोधी पार्टियां आईएनएलडी का कोई खास नुकसान नहीं कर पायेगी। ओम प्रकाश चैटला का जन्म 30 सितम्बर सन् 1935 को हुआ था।

अंक ज्योतिष के अनुसार चैटाला का नामांक अंक 01 है, मूलांक 03 है और भाग्यांक भी अंक 03 है। मतदान की तिथि 15 अक्टूबर थी। जिसमें अंक 06 और अंक 01 विशेष रोल निभा रहें है। चुनाव परिणाम आने की तिथि 19 अक्टूबर है। इसमें भी अंक 01 की प्रधानता है। सन् 2014 में चैटाला जी 79 वर्ष के हो गये है। 2014 और 79 के अंको को जोड़ने पर अंक 07 आ रहा है। इन अंको के संकेतो के आधार पर कहा जा सकता है कि हरियाणा विधान सभा चुनाव में इण्डियन नेशनल लोकदल सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। ऐसा भी संभव है कि दूसरे स्थान पर रहने वाली भाजपा के साथ मिलक सरकार बनाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+