क्रियेटिव होते हैं 11 नवंबर को जन्में लोग
तो सुनिए..11 नवंबर यानी 1+1= 2 यानी कि मुलांक 2 वाले लोग काफी समझदार और होशियार होते हैं। ये भावुक होते है और हर काम को बहुत दिल लगाकर करते हैं। पढ़ने-लिखने में इन्हें खास रूचि होती है। इन्हें लोगों का साथ लेकर चलना अच्छा लगता है. इसलिए ये लोग एक अच्छे बॉस या नेता शामिल होते हैं। यह काफी क्रियेटिव होते हैं, इन्हें नई नई चीजें करने में मजा आता है। अपनी क्रियेटिवी के कारण ही इन्हें कामयाबी भी मिलती है और यह काफी लोगों के लिए मिसाल भी बनते हैं।
ये दिल के नरम ही होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होता है, ये अपने पार्टनर की खासी केयर करते हैं। प्यार, इमोशन और रिश्ते इनके लिए किसी भी चीज से ज्यादा मायने रखते हैं। इसलिए आप उन्हें आज कोई भी ऐसी चीज तोहफे के रूप में दे सकते हैं जिनमें क्रियेटिवी हो, देखियेगा आपके हाथों से ऐसा प्यारा तोहफा पाकर यह फूले नहीं समायेंगे।
12 नवंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications