काफी बुद्दिमान होते हैं 19 नवंबर को जन्में लोग
तो सुनिए..19 नवंबर यानी 1+9= 10 यानी कि मुलांक 1 वाले लोग काफी बुद्दिमान होते हैं। मुलांक 1 वाले लोग स्पष्ट वक्ता और निडर सवभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी की सुनते नहीं हैं इसलिए इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। ये अपने तर्कों से हर किसी की बोलती बंद करा देते हैं इसलिए इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है।
वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इन्हें किसी का दवाब अच्छा नहीं लगता है, ये अपने फैसले स्वयं लेते हैं, 19 नवंबर को जन्मे लोग बहुत अच्छे दोस्त होते हैं। यह आमतौर पर काफी शांत और गंभीर होते हैं इनके अंदर की बात को भांप पाना हर किसी के बस में नहीं होता है। यह पूरी शिद्दत से प्यार करते हैं। इनके लिए भावनाएं और रिश्ते काफी मायने रखते हैं।
इन्हें सिर्फ औऱ सिर्फ प्यार से ही खरीदा जा सकता है इसलिए आप इन्हें आज जो भी तोहफा दें उसे प्यार के साथ ही परोसे देखियेगा यह जिंदगी भर के लिए केवल आपके ही होकर रह जायेंगे।
20 नवंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications