अच्‍छे आलोचक होते हैं कन्‍या राशि वाले

Virgo
कन्या(17 सितम्बर से 16 अक्टूबर): इस राशि के लोगों को अपने परिवार व अन्य आगन्तुको को भोजन कराना अच्छा लगता है। ये बातें बनाने कुशल व विनोद प्रिय होते है। भूमि तत्व से सम्बन्धित यह राशि सेवा, स्वास्थ्य एंव व्यवसाय आदि से सम्बन्ध रखने वाली होती है।

ये अपनी निश्चित योजना की पूर्ति एंव कार्य करने में प्रसन्न रहते है। इनके सम्पर्क में आने वाला प्रत्येक यही समझता है कि केवल उसी में सर्वाधिक रूचि है। वे किसी के साथ स्थायी रूप से वचनबद्ध नहीं होना चाहते है।

दयालुता का व्यवहार उन्हे आकर्षित करता है एंव शोषण व अधिक स्वार्थ से उन्हे घृणा होती है। इस राशि के लोग अलोचक व विशलेषक माने जाते है। इनकी आलोचना रचनात्मक न होकर होकर नाटकीय होती है। इस राशि के लोग निरन्तर क्रियाशील बने रहते है तथा पूर्णता प्राप्त करने के लिए प्रत्यन करते-रहते है।

ये जल्दबाज होते हुये भी सावधान रहते है तथा दिमाग को सक्रिय रखते है। इस राशि का व्यक्ति स्वयं को योग्य समझने वाला तथा प्राप्त धन को श्रम द्वारा मूल्य चुकाने वाला होता है। ये लोग बाहर से जितने शान्त तथा शीतल होते है, भीतर से ठीक इसके विपरीत भी हो सकते है। वे जिसको चाहते है, उसकी ही आलोचना करते है।

असुरक्षा की भावना कन्या राशि वालों के अन्तः व बाहय पक्ष को सर्वथा विपरीत बनायें रखती है। इन्हे अपनी हीन भावना को त्याग देना चाहिए। इस राशि वाले सरल, समझदार व खुले दिमाग के होते किन्तु उन्हे हर किसी के समक्ष खुलना नहीं चाहिए।

करियर- कन्या राशि वाले जातक किस क्षेत्र में अपना जीविकापार्जन करेंगे, इसका सटीक ज्ञान तो जन्मपत्री देख कर ही कहा जा सकता है। इस राशि के लोग मुनीम, पुस्तकालयाध्यक्ष, रिकार्ड कीपर, रिपोर्टर, परामर्शदाता, अघ्यापक, सम्पादक, कोषाध्यक्ष, संचसलक, आर्थिक सलाहकार, एमबीए, संगीत, फोटोग्राफरी, संगठनकर्ता, साहित्य में समालोचक, एंव व्यवसायिक फर्मो के डारेक्टर आदि क्षेत्र में अपना कैरियर का चुनाव कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+