बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं सिंह राशि वाले

ये रूढि़वादी होते किन्तु प्रत्येक विषय पर अपनी बात तर्क से ही सिद्ध करने की कोशिश करते है। ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने एंव भाषण देने की कला में निपुण होते है। इन्हे धन की अपेक्षा अपने सुखी जीवन की अधिक चिन्ता रहती है। प्रत्येक क्षेत्र में ये अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करते-रहते है।
ह्रदय एंव दृश्य से सम्बन्ध होने के कारण ये प्रत्येक कार्य को आदर्शात्मक रूप से करना चाहते है। ये अपनी अभिव्यक्ति में बाधक होने वाली रूढि़यों को तोड़ देते है। इनके ह्रदय में दूसरों की दृष्टि में आदर्श बनने की इच्छा रहती है। इस राशि के जातको में अनेक प्रकार की प्राकृतिक प्रतिभायें रहती है, परन्तु अपनी अधीनता व उपेक्षा के फलस्वरूप वह कुछ श्रेष्ठ कर पाते है। ये भावुक, आरामपसन्द व परिवर्तन पसन्द होते है।
परन्तु वह परिवर्तन को कठिन समझकर छोड़ देते है। इस राशि वाले स्वंय तो शक्तिशाली होते ही है और साथ में अपनी शक्ति का दूसरों के लिए उपयोग करते है। इनकी मित्रता सहयोग और समर्पण पर आधारित होती है।
कैरियर- सिंह राशि वाले जातक किस क्षेत्र में अपना जीविकापार्जन करेंगे, इसका सटीक ज्ञान तो जन्मपत्री देख कर ही कहा जा सकता है।
स्वागतकर्ता, अभिनेता, प्रबन्धक, प्रकाशन, राजनीति, ह्रदय विशेषज्ञ, शिशु विशेषज्ञ, खेल निदेशक, अनुवादक, भाषणकर्ता, उपदेशक, अधिवक्ता, विदेशी कूटनीति, आदि क्षेत्र में अपना कैरियर सुनिश्चित कर सकते है। इस राशि वाले लोग भावुकता के व्यवसाय से दूर रहना चाहिए। सिंह राशि वाले व्यवसाय में भी सफलता प्राप्त कर सकते है। जो लोग व्यवसाय व नौकरी नहीं करना चाहते है, उन्हे कला की ओर ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications