नेतृत्‍व की अच्‍छी क्षमता रखते हैं तुला राशि वाले

Libra
तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। इस राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति सहयोग, प्रेम विवाह, साझेदारी, सन्तुलन, तथा जनसम्पर्क इसका अर्थ यह है कि ये लोग प्रत्येक क्षेत्र में सन्तुलित दृष्टिकोण अपनाते हैं। फिर भी इनके प्रशंसक अधिक और सहायक कम होते है।

शुक्र ग्रह का सम्बनध वैभव, प्रेम ,प्रीति, सौन्दर्य, निराशा तथा पशु तत्व से है। इसके कारण तुला राशि के जीवन में अनायास ही परिवर्तन आते-रहते है। इनका जीवन चक्र कभी उपर और कभी नीचे चलता रहता है, और स्वयं तराजू की भांति उपर-नीचे हुआ करते है। ये दूसरो की समस्याओं का समाधान करने में सफल होते है, किन्तु स्वयं की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहते है।

सौन्दर्य और न्याय की अपेक्षा रहती है, किन्तु शीघ्र ही हतोत्साहित हो जाते है। ये लोग थोड़ी सांस लेने का अवकाश चाहते है, ताकि अन्य लोग उन्हे ठीक से समझ सकें। तुला राशि के लोगों की भावुकता प्रायः धोखा दे जाती है या फिर उनके तर्क पर हावी हो जाती है। ये लोग सिद्धान्तों के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान कर देते है।

इन लोगों को चाहिए कि अनिश्चिता को त्यागकर कोई निर्णय अवश्य लेना चाहिए। इससे वे दुविधाजनक स्थिति से बाहर निकल सकेंगे। वे जो भी कार्य करते है, उसमे यह जरूर सोंचते है कि यह गलत है या सही। ये कठिनाईयों तथा संकटो से न्याय को जीवित रखना चाहते है, तथा इन्हे विरोधियों का भय नहीं रहता है।

करियर- तुला राशि वाले जातक किस क्षेत्र में अपना जीविकापार्जन करेंगे, इसका सटीक ज्ञान तो जन्मपत्री देख कर ही कहा जा सकता है। इस राशि के लोग संगीत, प्रबन्धन, नेतृत्व, कूटनीतिज्ञ, वकील, अभिनेता, सुगन्ध निर्माता, सौन्दर्य प्रसाधन निर्माता, चित्रकार, खेलकूद का क्षेत्र, फैशन डिजाइनर, माॅडल शाप, आभूषण डिजाइनर, लोहे का व्यवसाय आदि क्षेत्र में अपना कैरियर सुनिश्चित कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+