रहस्‍यमय व्‍यक्तित्‍व वाले होते हैं वृश्चिक राशि के लोग

Scorpio
वृश्चिक-(14 नवम्बर से 14 दिसम्बर): वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति गम्भीर, प्रखर बुद्धि, आदर्शवादी, उत्साही, दृढ़ इच्छाशक्ति, क्रोधी व चंचल प्रकृति के होते हैं। ये जटिलताओं से बचने के लिए गम्भीर बने रहते है। इनका व्यक्तित्व रहस्यमय तथा वैभवपूर्ण होता है। इनकी प्रकृति उतार-चढ़ाव वाली होती है। ये सभी से उदारता की भावना से प्रेम करते है।

ये लोग शक्तिशाली व स्पष्टवादी होते है जिसके कारण सभी लोगों से इनकी ठीक से पटती नहीं है। ये गुप्त तथा कठिन विषयों को जानने की कोशिश किया करते है। ये सिद्धान्तों के लिए संघर्ष करने में अपने-आपको सुखी मानते है। इनमें सभी मानवीय दुर्बलतायें एंव विशेषतायें पाई जाती है। इनकी रूचियां व अरुचियां चरम सीमा पार करने वाली होती है।

ये चाहते है कि लोग इन्हे जाने व समझे, किन्तु सदैव इनके जीवन में योग्य व्यक्तियों का अभाव रहता है। इस राशि वाले अपनी शर्तो तथा बुद्धिमता को सर्वश्रेष्ठ मानने के कारण शीघ्र ही असन्तुष्ट और दुःखी हो जाते है। ये शक्ति के प्रशंसक व कड़े प्रतियोगी होते है। ये सबकुछ सहन कर सकते है किन्तु अपनी उपेक्षा बर्दास्त नहीं कर सकते है। ये लोग अपने व्यक्तित्व के बल पर ही अपने शत्रुओं को दबा लेते है।

इन लोगों का विशेष भाग्योदय जीवन के उत्तरार्द्ध में होता है। इस राशि के लोग भलाई के बदले भलाई तथा बुराई के बदले बुराई देने में विश्वास रखते है। ये अपने सकंल्प को पूरा करने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार रहते है। वृश्चिक राशि के युवाओं पर फैशनेबल तथा प्रतिभावान लोगों का ज्यादा प्रभाव रहता है। ये अपना उचित मूल्यांकन करने के लिए चिन्तित रहते है। इनकी महत्वाकांक्षायें इन्हे धरातल से सफलता के शिखर तक पहुंचा देती है।

कैरियर- वृश्चिक राशि वाले जातक किस क्षेत्र में अपना जीविकापार्जन करेंगे, इसका सटीक ज्ञान तो जन्मपत्री देख कर ही कहा जा सकता है। आप लोग विभिन्न क्षेत्र में अपना कैरियर निर्धारित कर सकते है। जैसे- सैनिक, पदाधिकारी, शल्य चिकित्सक, दन्त विशेषज्ञ, सीईडी विभाग, परामर्शदाता, बीटेक, निर्देशक, कलाकार, निरीक्षक, विमान वैाज्ञानिक, अभिकर्ता, एक्स-रे विशेषज्ञ आदि।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+