दूसरों की सहायता में आगे रहते हैं धनु राशि वाले

ये अपने साथी से पहल करने की अपेक्षा रखते है। किन्तु यदि कोई पहल कर दें तो ये अपने दिल के सारे दरवाजे खोल देते है। इस राशि वाले लोग वास्तविकताओं से अनजान बने रहते है इसलिए दूसरों के दोषों को जानने के बावजूद भी कहने में संकोच किया करते है। ये उन लोगों की ओर आकर्षित होते है, जो व्यक्ति अपने सारे कार्यो व कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाते है।
इनमें बुद्धिमता एंव दृढ़ता के साथ किसी कार्य में जमे रहने की शक्ति का अभाव रहता है। ये लोग बाहर से जितने सरल व शान्त दिखाई देते है, उतने ही इनके अन्दर घावों का पिटारा छिपा रहता है। यात्रा इनके जीवन का एक प्रमुख भाग बन जाती है। ये स्वभाव से नैतिकतावादी होते है। ये मूलतः रूढि़वादी होते है, परन्तु प्रदर्शन में काफी उदार होते है। दूसरों की सहायता करने में इनको अजीब प्रकार का एक सुकून मिलता है। इस राशि के पुरूष स्त्री को स्त्रीतत्व का अनुभव कराते है। ये महिलाओं के सामने महान बनने की कोशिश करते है और निर्णायात्मक ढ़ग से काम करने वाले होते है। इस राशि का सम्बन्ध शरीर के कूल्हों तथा जांघों से होता है। अतः भविष्य में इन अंगों से सम्बन्धित रोग होने की आशंका रहती है।
कैरियर- धनु राशि वाले जातक किस क्षेत्र में अपना जीविकापार्जन करेंगे, इसका सटीक ज्ञान तो जन्मपत्री देख कर ही कहा जा सकता है। ये लोग अनेक प्रकार के क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते है। जैसे- कानून, कोर्ट-कचहरी, यात्रा से जुड़े कार्य, सम्पादन, वकालत, एकाउन्ट, प्रतिलिपाकार, उन व्यापारी, खेल के सामान के निर्माता, जनसम्पर्क, प्रसारण, अभियन्ता, रडार तकनीशियन, नेता, व्यवस्थापक, संगठन, बीएड और बीपीएड आदि।












Click it and Unblock the Notifications