कठिन काम में भी घबराते नहीं मकर राशि वाले

ये विपरीत परिस्थितियों में अपने-आपको नियन्त्रित रखने की कला में निपुण होते हैं। इन्हे हर अवसर का दोहन करना अच्छी तरह से आता है। सामाजिक व सांसारिक कार्यो में बिना भागीदार बने इनका जीवन अधूरा सा प्रतीत होता है।
मकर राशि वाले लोग कठिन से कठिन कार्य करने में भी घबराते नहीं हैं तथा जब-तक लक्ष्य का भेदन नहीं कर लेते तब-तक पीछे मुड़कर भी नहीं देखते हैं। यह इनका सकारात्म गुण है, जिसकी वृद्धि करनी चाहिए। इनका लगभग हर कार्य धीमी गति से प्रारम्भ होता है, किन्तु अन्त में छा जाते हैं।
ये मानवीय गुणों से युक्त, कमजोर व गरीबों की मदद करने में सुख का अनुभव करते है। ये अपनी समस्याओं को भुलाकर दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में लगे रहते हैं। इनका प्रारम्भिक जीवन ज्यादा सुखमय नहीं होता है, परन्तु समझदारी के कारण उत्तरार्द्ध का समय अत्यन्त शुभ रहता है। मकर राशि वाले लोग केवल महत्वाकांक्षी ही नहीं अपितु धैर्यशील व लग्नशील भी होते हैं।
ये आत्म-अनुशासन के प्रिय तथा दूरदर्शी व्यकितत्व के धनी होते है। ये स्वयं अपने स्थायी सम्बन्धों के मार्ग में बाधायें उत्पन्न कर लेते है, जिसके कारण प्रगति में अवरोध उत्पन्न हो जाते है। ये दूसरों के प्रबन्ध सम्बन्धी मामलों में अत्यधिक रूचि लेते है।
करियर- मकर राशि वाले जातक किस क्षेत्र में अपना जीविकापार्जन करेंगे, इसका सटीक ज्ञान तो जन्मपत्री देख कर ही कहा जा सकता है। मकर राशि वाले व्यक्ति- कला क्षेत्र, नेतृत्व, राजनीति, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, विधि अधिकारी, इन्जीनियर, अणु सुरक्षा इन्जीनियर, मजदूर नेता, चित्रकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सरकारी नौकरी, एनजीओ, शिक्षक, लेखक, आदि में नाम रौशन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications