धन के पीछे नहीं भागते कर्क राशि के युवा

Career Tips for Cancer Youth
कर्क राशि (16 जुलाई से 17 अगस्त तक): कर्क राशि के युवा-युवतियां खासकर अपने भविष्य के प्रति बेहद चिंतित रहते हैं। इन्हे अपने परिवार की स्थिति को समझने तथा माता-पिता के अनुभवों से खीख लेना चाहिए। यदि भौतिक आकर्षण व आदर्शों के बीच संतुलन बनायें रखें और भावनाओं तथा विचारों में एकरूपता स्थापित कर सकें तो जीवन की ऊंचाईयां छूने में अवश्य कामयाब होंगे।

इनके लिए धन बहुत महत्व नहीं रखता है किन्तु प्रौढ़ आयु में धन के प्रति सतर्क रहना अपेक्षित है। ये अपने धन का खर्च मित्रादि के स्वागत-सत्कार में करने से हर्ष का अनुभव करते हैं। धन सम्बन्धी आत्मनिर्भरता के लिए कूटनीतिज्ञ होना अनिवार्य है। ऐसे युवा सत्ताहीन, भ्रमों को अपने मन में संजोये रहते है। जैसे-2 आयु की वृद्धि होती है इनके अधिकार की भावना बलवती होती रहती है।

ये जल्दबवजी में गृहस्थी का भार अपने उपर न लें। पिता की अपेक्षा अपनी मां के प्रति अधिक लगाव रखते है। इनका मन दूर देशों के विवरणों को सुनकर लालयित हो उठता है और ये उन स्थानों को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

कर्क राशि के युवाओं को अपने भावी योजनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। दूसरे के विचारों को पढ़ लेना इनके लिए आसान होता है। इनके कर्तव्य तथा अंतरभावनाओं में द्वन्द चलता रहता है। ये अपने परिवार के प्रति समर्पित रहने के लिए कृतज्ञ रहते हैं। आवश्यकताओं की पूर्ति का आभाव उन्हे चिंतित कर सकता है। इनका मुख्य लक्षण असुरक्षा की भावना तथा धन को बचाये रखने की इच्छा है।

करियर- कर्क राशि वाले युवा किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। इसका सही आकलन तो जन्मपत्री देखकर ही किया जा सकता है। ये कम मूल्य पर अधिक कार्य करने को प्रस्तुत रहते है। इसलिए इन्हे व्यापार व व्यवसाय में सफलता मिलती है। ये घर सम्बन्धी कार्य, प्लास्टिक के शिल्प, जल सेना, विज्ञापन कार्य, संगीत शिक्षा, साहित्य, सांस्कृतिक क्षेत्र, वैज्ञानिक क्षेत्र, खोजी कार्य, नृत्य कला आदि से सम्बन्धित कार्य क्षेत्र अपनाकर अपना जीवन सुखमय व्यतीत कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+