अपने आदर्शों पर चलते हैं कुंभ राशि वाले

ये लोग बड़े-बड़े संगठनों में रूचि लेने वाले होते है। ये वास्तविक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ये प्रेमी, मित्र, संरक्षक, तथा रोमाटिक प्रकृति के होते है। ये लोग यदि कोई अच्छा कार्य करते है, तो उसके एवज में पुरस्कार पाने की भी लालसा रखते हैं।
इस राशि वाले आदर्शप्रिय होने के कारण किसी बात को गुप्त नहीं रख पाते हैं। इन्हे अपनी योग्यता पर विश्वास करना चाहिए न कि तुच्छ सफलता पाने के लिए जोड़-तोड़ करना चाहिए। ये दूसरों की मनःस्थिति को भांप लेने निपुण होते है। इनकी कथनी व करनी में समानता पायी जाती है, इसलिए लोग इनकी बात को तवज्जों देते है।
ये लोग वर्तमान को छोड़कर भविष्य की कल्पनाओं में डूबे रहते हैं, जो इनके हित में नहीं है। इनके सम्पर्क में जो भी आता है, उसे ये जल्दी भूल नहीं पाते है, चाहे उनमें अनेक दोष क्यों न हों। ये आवेश में आकर कार्य करते हैं। अनिश्चिय की प्रवृत्ति इनके महत्व को कम कर देती है। यदि ये लोग आपने-आपको कार्यो में व्यस्त नहीं कर पाते है, तो इनके मन में निराशा घर कर लेती है। ये कानून तथा परम्पराओं में बॅधने वाले नहीं होते है। इन्हे सच्चे मित्रों व सहयोगियों की आवश्यकता होती है। इनके दूरदर्शी प्लान को समझ पाना कठिन है, क्योंकि ये अपने निर्णयों को बड़ी सरलता से बदल देते है।
करियर- कुम्भ राशि वाले जातक किस क्षेत्र में अपना जीविकापार्जन करेंगे, इसका सटीक ज्ञान तो जन्मपत्री देख कर ही कहा जा सकता है। इस राशि वाले जातक विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में अपना करियर सुनिश्चित कर सकते हैं। जो निम्न प्रकार से है- वैज्ञानिक अन्वेषक, ज्योतिष, पायलट, इन्जानियर, प्रवक्ता, शोधकर्ता, शिक्षा विशेषज्ञ, विद्युत विभाग, फिल्म निर्माता, चिकित्सक, वातानुकूल विशेषज्ञ, बिजली व टेलीविजन से सम्बन्धित उद्योग तथा औषधि विज्ञान आदि।












Click it and Unblock the Notifications